Holi 2024: इस साल होली में बन रहे अद्भुत योग, भाग्य चमकाने के लिए करें ये उपाय

Holi 2024: इस बार की होली काफी शुभ मानी जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च में होलिका दहन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग गंडयोग रवि योग बुद्धआदित्य योग का अद्भुत संयोग बना रहा है। 

Updated On 2024-03-19 19:18:00 IST
इस साल होली में बन रहे अद्भुद योग।

Holi 2024: इस बार की होली काफी शुभ मानी जा रही है। देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य मां शारदा ज्योतिष पीठ के डॉक्टर मनीष गौतम महाराज ने बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च में होलिका दहन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग गंडयोग रवि योग बुद्धआदित्य योग का अद्भुत संयोग बना रहा है। 

इन संयोग में होलिका दहन होने से सभी के जीवन में सुख समृद्धि और उन्नत का संकेत प्राप्त हो रहे हैं। ऐसे में होलिका के पूजन के बाद कई लोगों की जिंदगी में असर पड़ने वाला है। किसी की जिंदगी में सुख समृद्धि सौभाग्य की वृद्धि होगी। भाग्य उनका बलिष्ठ होगा और किस्मत का उन्हें साथ भी मिलेगा। हालांकि कुछ लोगों को दिक्कतें भी हो सकती है

ग्रहण का असर बहुत कम होगा
वर्ष 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन 25 मार्च को लग रहा है। यह भारत में तो दिखाई नहीं देगा, लेकिन ग्रहण का थोड़ा बहुत असर सभी के जीवन में पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर राहु और सूर्य भी मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय छाया ग्रह राहु मीन, राशि में विराजित है। वहीं सूर्य भी मीन राशि में उपस्थित रहेंगे। ऐसे में सूर्य और राहु की युति से भी ग्रहण का सहयोग बना रहा है।

कुछ लोगों को सतर्क रहने की आवश्यक्ता
इसके साथ ही 24 मार्च को दोपहर 2:20 पर चंद्रमा केतु के साथ उत्तर फगुनी नक्षत्र में कन्या राशि में आएंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों के दोष का निर्माण हो रहा है। होली में ऐसे ग्रहों की स्थिति के साथ चंद्र ग्रहण होने से कुछ जातकों को लाभ या हानि हो सकता है। कुछ लोगों को संभलकर रहने की जरूरत रहेगी।

इन उपायों से आएगी जीवन में समृद्धि
होलिका दहन के दिन कन्या को मीठा भोजन कराने से घर में लक्ष्मी की आवक बढ़ेगी। 
शिव मंदिर में दीपक जलाने से घर में सुख शांति की प्राप्ति होगी।
नेगेटिव एनर्जी को भगाने के लिए घर में बंदरवार लगाएं।
होली के दिन लोगों को मीठा खिलाने से संबंध मजबूत होंगे।

Similar News