Hindu Nav Varsh: 3 दशक बाद हिंदू नव वर्ष पर बन रहे 3 शुभ योग, 3 राशि के जातकों के लिए रहेगा लकी

Hindu Nav Varsh : हिन्दू नववर्ष की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। इस दौरान तीन योग एक साथ बन रहे हैं। इन योगों के कारण कुछ राशि के जातकों को बहुत लाभ होगा। कुछ राशि के जातकों को सीधा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

By :  Desk
Updated On 2024-03-27 19:16:00 IST
hindu nav varsh 2081

Hindu Nav Varsh : अंग्रेजी कैलेंडर के नए साल के तीन महीने बीत चुके हैं लेकिन वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार 9 अप्रैल से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2081 की शुरुआत हो रही है। हिंदू वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है। सभी व्रत-त्योहार हिंदू कैलेंडर की तिथियों के आधार पर ही मनाए जाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की अनुसार, 30 सालों बाद हिन्दू नववर्ष में शुभ राजयोगों बन रहा है। इस दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शश राजयोग का संयोग बन रहा है। किन जातकों के लिए शुभ रहेगा ये साल आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से।

इसके अलावा हिन्दू नववर्ष के पहले दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र भी संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा गुरु की राशि मीन में होंगे। शनि देव स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान होकर शश राजयोग का भी निर्माण होगा। हिंदू नववर्ष के राजा मंगल और मंत्री शनिदेव के होने का प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं राशि का नाम। 

1. वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को नए-नए अवसर मिलेंगे। जो बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे और जो लोग नौकरी में परिवर्तन की आशा रहते हैं उन्हे भी अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। काम में अच्छी सफलता मिलेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज से मुक्ति  मिलेगी। 

2. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए नववर्ष विक्रम संवत 2081 बहुत शुभ है। आपके जीवन में खुशियां और अच्छी सफलता प्राप्ति करने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद में आपका निवेश बढ़ सकता है। आय में बढ़ोत्तरी होगी। समाज में मान-सम्मान और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।

3. धनु राशि
काम में अच्छी सफलता हासिल होगी। कठिन काम आसानी से पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई नौकरी के प्रस्ताव आएंगे। धन की कोई कमी महसूस नहीं होगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। 

(रुचि राजपूत)

Similar News