घर के मुख्य द्वार पर लगाएं घोड़े की नाल, जान लें इसे लगाने की सही विधि और दिशा

Ghode ki naal : ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए जाते हैं। जिनसे घर में सुख शांति और समृद्धि आ सकती है, और इन उपायों को करने से स्वयं के साथ-साथ घर के सदस्यों का भी फ़ायदा होता है। इन उपायों में से एक है घोड़े की नाल के उपाय।

By :  Desk
Updated On 2024-03-28 22:27:00 IST
ghode ki naal ke upay

Ghode ki naal : ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से दैनिक जीवन में परिवर्तन देखा जा सकता है। इन उपायों में से एक हैं, घोड़े की नाल के उपाय। आपने कई घरों के दरवाज़ों पर घोड़े की नाल लगी देखी होगी। ज्योतिष शास्त्र मानता है कि घोड़े की नाल को घर में लगाने से सुख-शांति आती है। साथ ही धन की कमी भी दूर होती है, लेकिन बहुत से लोग घोड़े की नाल को घर में लगाने के विषय में ज़्यादा कुछ नहीं जानते, तो चलिए जानते प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे से कि घर में घोड़े की नाल को किस दिशा में और कैसे लगाया जा सकता है।

इस तरह लगाएं घोड़े की नाल
घोड़े के पैर से उतरी हुई नाल को घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ होता है, लेकिन यदि घोड़े के पैर से उतरी नाल न मिल पाए, तो इसे लोहार से बनवा सकते हैं। घोड़े की नाल घर के मुख्य द्वार पर लगाने के लिए प्रातः काल स्थान आदि से निवृत्त होकर नाल को गंगाजल से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इसे सूर्य की रोशनी में सुखा लें, सूर्य की किरणें घोड़े की नाल में सकारात्मक ऊर्जा भर देती है। घोड़े की नाल को अपने घर के मंदिर में ले जाकर माता लक्ष्मी के सामने रख दें, और कुमकुम, चावल से माता लक्ष्मी का पूजन करें और बाद में घोड़े की नाल का पूजन भी करें। इसके बाद माता लक्ष्मी की आरती करें, और उन्हें अपनी मनोकामना बोलें। इसके बाद आप इस घोड़े की नाल को अपने घर के मुख्य दरवाज़े पर लगा सकते हैं।

इस दिशा में लगाएं घोड़े की नाल
घोड़े की नाल को घर में लगाने के लिए आप इसमें पहले काला धागा बांधे। इसके बाद इसे घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लटका सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है, और घर में सुख-समृद्धि आती है। यदि आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में है। तो इस दिशा में घोड़े की नाल को बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में घोड़े की नाल लगाने से घर में नकारात्मक प्रभाव दिखाई दे सकते हैं।

(रुचि राजपूत)

Similar News