घर के बाहर अचानक दिख जाए गाय तो खुल जाएगी किस्मत, इस स्थिति में गाय का दिखना होता है शुभ

गाय का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। हिन्दू परंपरा के अनुसार, गाय की पूजा की जाती है और उसे माता माना जाता है। गाय आपके आसपास हो रहे बदलावों के बारे में संकेत देती है। कुछ संकेत आपके लिए पॉटिजिव हो सकते हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-01-10 21:32:00 IST
Cow Seeing signs

(Ruchi Rajput)

Auspicious Signs Of Cow : सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। हिंदू धर्म में गाय की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में गाय रहती है वहां शांति स्थापित होती है। सनातन धर्म में 33 कोटी देवी-देवताओं के बारे में बताया गया है। मान्यता के अनुसार सभी 33 कोटी देवी-देवता का वास गाय माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गाय हमें कई तरह के संकेत देती है। गाय के इन संकेतों को ज्योतिष शास्त्र में विस्तार के साथ समझाया गया है। आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी आशीष शर्मा से गाय से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट और गाय के कौन-कौन से संकेत हमारे जीवन में शुभ संकेत लेकर आते हैं। 

1. अचानक दरवाजे पर गाय का आना
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अगर अचानक आपके दरवाजे में या फिर घर के अंदर गाय प्रवेश कर जाती है तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। गाय हमारे जीवन में इस बात का संकेत देती है कि अब आपके आसपास से निगेटिव एनर्जी दूर हो रही है और पॉजिटिव एनर्जी आने वाली है। यही कारण है कि गाय का घर के अंदर आना शुभ माना जाता है।

2. बाहर निकलते ही गाय का दिखना
अगर आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं और घर से निकलते ही आपको गाय के दर्शन हो गए हैं, तो यह आपके लिए बड़ा ही शुभ संकेत है। गाय को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घर से बाहर जाते समय अगर आपको गाय दिख गई है तो आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। अपके कुछ अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। 

3. गाय का रंभाना
अगर गाय रंभा रही है तो इसे भी शास्त्र में शुभ माना गया है। शास्त्र के अनुसार, गाय के रंभाने का अर्थ है कि आपके आसपास दिव्य ऊर्जा आने वाली है। कहा जाता है कि अगर गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाया जाता है तो इसके बहुत अच्छे परिणाम हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News