बुद्ध पूर्णिमा पर तीर्थस्थलों में जुटे श्रद्धालु: गया में शोभा यात्रा, गौतम बुद्ध की जन्मस्थली नेपाल के लुम्बनी में हुआ विशेष कार्यक्रम
Buddha Purnima 2024: तथागत गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुम्बिनी में 563 और 483 ईसा पूर्व के बीच वैशाख की पूर्णिमा पर हुआ था। यही कारण है कि इसे बुद्ध पूर्णिमा कहते हैं। साथ ही नेपाल और भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में इस दिन गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा को दुनिया के तमाम देशों में मनाई जाती है। भारत में इसका खास महत्व है। बौद्ध धर्म के संस्थापक तथागत गौतम बुद्ध के जन्मोत्सव पर विशेष अनुष्ठान होते हैं। गुरुवार 23 मई को गया, सारनाथ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या सहित देशभर के तीर्थ स्थलों में लाखों श्रद्धालु पहुंचे। नेपाल के लुम्बिनी में इस मौके पर विशेष कार्यक्रम हुआ।
वीडियो देखें..
#WATCH लुंबिनी, नेपाल: काठमांडू में भारतीय दूतावास द्वारा बुद्ध जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2024
इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल देहल 'प्रचंड' और नेपाल के दूत शंकर प्रसाद शर्मा भी मौजूद रहे। (22.05) pic.twitter.com/RQgx20G99D
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। pic.twitter.com/tNafkCq12Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2024
#WATCH गया, बिहार: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गया में 'शोभा यात्रा' का आयोजन किया गया। pic.twitter.com/84J27kY1y0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2024