साल का पहला चंद्र ग्रहण कब, किन राशि के जातकों के लिए होगा शुभ, किस देश में दिखेगा ग्रहण

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च और सूर्यग्रहण अप्रैल में होगा। इन दोनों का असर भारत में दिखाई नहीं देगा। इस बार पड़ने वाला चंद्र ग्रहण कई राशियों के जातक के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा।

By :  Desk
Updated On 2024-01-06 15:22:00 IST
Lunar Eclipse 2024

(कीर्ति राजपूत)

Lunar Eclipse 2024 : नए साल की शुरुआत हो गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में 5 बार ग्रहण लगेगा। इस बार तीन बार चंद्र ग्रहण और 2 बार सूर्य ग्रहण होने की जानकारी ज्योतिषियों ने दी है। सनातन धर्म में ऐसी मान्यता है कि जब भी ग्रहण होता है उसका राशियों पर असर पड़ता है। इस बार पहला ग्रहण 25 मार्च को होगा। होली का त्योहार भी इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान ही मनाया जाएगा। भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, 25 मार्च को जो चंद्र ग्रहण होगा वह कन्या राशि में होगा। कन्या राशि में पहले से ही राहु मौजूद है। आइए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण से बारे में विस्तार से।
 

कब लग रहा ग्रहण
चांग की समय गणना के अनुसार, होली का त्योहार इस बार 25 मार्च को मनाया जाएगा। होली के ही दिन चंद्र ग्रहण शुरू होगा। वैदिक पंचांग में बताया गया है कि फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को है। इसी दिन रात में करीब 9 बजकर 57 मिनट से चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी। चंद्र ग्रहण 25 मार्च को रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। करीब ढाई घंटे के इस चंद्र ग्रहण का असर भारत में नहीं दिखेगा।

किन-किन देशों में दिखेगा असर
25 मार्च को होने वाले चंद्र ग्रहण का असर भारत में नहीं दिखाई देगा। इस कारण भारत में सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। ये ग्रहण  अमेरिका, जापान, रूस के के अलावा पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में आंशिक रूप से दिखाई देगा।

किन-किन राशियों पर पड़ेगा असर
पंचाग के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। हालांकि कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर इस ग्रहण का खास असर दिखाई देगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन, सिंह, मकर और धनु राशि के जातकों के लिए शुभ योग लेकर आ सकता है। इस जातक के लोगों को ग्रहण के बाद धन लाभ मिल सकता है। बता दें कि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल महीने में होगा। भारत में इसका असर नहीं होगा।

Tags:    

Similar News