Gayatri Mantra : अनेक समस्याओं का समाधान है गायत्री मंत्र, विद्यार्थियों के लिए रामबाण तो व्यापार और नौकरी के लिए फायदेमंद

Benefits of Gayatri Mantra : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर या स्थान पर गायत्री मंत्र का जाप किया जाता है उस स्थान से सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है और शुद्धता बढ़ जाती है।

By :  Desk
Updated On 2024-03-10 10:14:00 IST
Benefits of Gayatri Mantra

(रुचि राजपूत)

Benefits of Gayatri Mantra : सनातन धर्म में जितना महत्व गायत्री माता को दिया गया है उतना ही महत्व गायत्री मंत्र को भी दिया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मां गायत्री को वेदों की जननी माना गया है। गायत्री मंत्र को चारों वेदों का सार माना जाता है। जिसके कारण हिन्दू धर्म में गायत्री मंत्र को बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में गायत्री मंत्र का नियमित रूप से जाप किया जाता है वहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति भी मिलती है। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे से गायत्री मंत्र से होने वाले फायदों के बारे में।

-गायत्री मंत्र 
'ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।' 

-गायत्री मंत्र का अर्थ 
'उस सर्वरक्षक प्राणों से प्यारे, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अन्तः करण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करें।' 

-विद्यार्थियों के लिए रामबाण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई विद्यार्थी गायत्री मंत्र का लगातार 108 बार जाप करता है तो उसे हर तरह की विद्या प्राप्त करने में सफलता मिलती है। इसके जाप से व्यक्ति का तेज बढ़ता है। आंखों की ज्योति तेज होती है, गुस्से पर नियंत्रण होता है, और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

-व्यापार या नौकरी में फायदेमंद
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति व्यापार या नौकरी में असफल हो रहा है या उसकी तरक्की में बाधाएं आ रही हैं तो उस व्यक्ति को नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

-संतान की प्राप्ति के लिए जाप
अगर कोई दंपत्ति बहुत दिनों से संतान प्राप्ति की चाह रखे हुए है लेकिन उन्हें संतान सुख नहीं मिल पा रहा तो ऐसे में पति-पत्नी को मिलकर 1 महीने तक सूर्य उदय से पहले 1100 बार संतान की कामना लेकर गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होगी।

Similar News