Hindu Puja Opinion: पूजा करते समय आंखो से आंसू, नींद और मुंह से लार आना शुभ या अशुभ? जानें पूरा सच

सनातन धर्म में पूजा को भगवान से जोड़ने का सरल माध्यम बताया गया है। भगवान की पूजा से साधक को संसार के सारे दुखों से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान की

By :  Desk
Updated On 2024-11-21 08:04:00 IST
सनातन धर्म में पूजा को भगवान से जोड़ने का सरल माध्यम बताया गया है।

Hindu Puja Opinion: सनातन धर्म में पूजा को भगवान से जोड़ने का सरल माध्यम बताया गया है। भगवान की पूजा से साधक को संसार के सारे दुखों से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान की भक्ति करते वक्त कई लोगों की आंखों में आंसू आ जाते है, या फिर उन्हें नींद आने लगती है। ऐसे और भी कई तथ्य है, जिनके बारे में जानना आवश्यक है। अधिकांश लोगों के मन में पूजा के दौरान होने वाली इन चीजों को लेकर संशय रहता है। 

पूजा के दौरान आंखो से आंसू आने का अर्थ
(Puja me Aankho Se Aansu Aane ka Matlab) 

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यदि भगवान की पूजा करने के दौरान आंखो से आंसू आने लगते है, तो यह ईश्वर के प्रति आपका लगाव दिखाता है। इसका अर्थ है कि, भगवान के साथ आपका रिश्ता उस मजबूत स्थिति में है, जहां आप उनकी यादों में खो चुके हैं। पूजा के दौरान आंखो से आंसू अच्छा संकेत है। 

पूजा के दौरान आंखो में झपकियां आने का अर्थ
(Puja me Aankho Se Jhapkiya Aane ka Matlab) 

मान्यताओं के मुताबिक, यदि भगवान की पूजा करने के दौरान आप झपकियां लेने लगते हैं, तो इसका अर्थ है कि आप पूरे मनोयोग और ध्यान से पूजा कर रहे हैं। इसका अर्थ है कि, आप संसार की मोहमाया से दूर भगवान की शरण में पहुंच चुके है। इस दौरान दिमांग शांतचित हो जाता है और झपकियां आती है। 

पूजा के दौरान मुंह से लार या थूक आने का अर्थ
(Puja me Muuh Se Laar Thook Aane Ka Matlab) 

मान्यताओं के मुताबिक, अपने भगवान की पूजा करने के दौरान कई लोगों के मुंह से लार या थूक निकलने लगती है, इससे पूजा झूठी हो सकती है। ऐसी स्थिति में पूजा अशुभ हो जाती है और इसका सकारात्मक परिणाम नहीं मिलता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News