बुधवार के उपाय : भगवान गणेस को चढ़ाएं 4 चीजें, प्रसन्न हो उठेंगे बप्पा, बल-बुद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

Budhwar Ke Upay : बुधवार के दिन बुद्धि और विवेक के दाता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित की जाए तो वे प्रसन्न होते हैं और शुभता का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-03-13 08:43:00 IST
Budhwar ke upay

(रुचि राजपूत)

Budhwar Ke Upay : बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया है। सनातन धर्म में भगवान गणेश को सबसे पहले पूजे जाने का आशीर्वाद प्राप्त है। मान्यता है कि किसी भी काम को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाए तो वे काम निर्विघ्न पूरे होते हैं और उन कार्यों में सफलता भी प्राप्त होती है। किसी भी शुभ काम को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा आराधना करने से व्यक्ति को कभी भी धन संबंधी परेशानी नहीं आती। पूजा करने के दौरान गणपति को विशेष वस्तुएं अर्पित की जाती हैं, जो उन्हें अत्यंत प्रिय हैं। आज हम जानेंगे प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे से ऐसी 4 वस्तुओं के बारे में जो भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय हैं।

1. दूर्वा करें अर्पित 
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाने की परंपरा प्राचीनकाल से ही चली आ रही है। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार बप्पा को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। आप 3 या 5 पत्तियों वाली दूर्वा अर्पित कर सकते हैं, इन्हें सबसे उत्तम माना जाता है। दूर्वा चढ़ाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।

2. केले चढ़ाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को केले भी बहुत प्रिय हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान गणेश को कभी भी एक केला अर्पित नहीं करना चाहिए। भगवान गणेश को केले हमेशा जोड़ों में चढ़ाना चाहिए।

3. अर्पित करें मोदक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को मोदक या लड्डू बेहद प्रिय हैं। मोदक के अलावा गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू भी पसंद है। मोदक या लड्डू अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और शुभता का आशीर्वाद देते हैं।

4. फूल करें अर्पित
भगवान गणेश को हर तरह के फूल अर्पित किए जा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणपति महाराज को तुलसीदल भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे वे नाराज हो सकते हैं।

Similar News