Ashwin 2024: कब से शुरू होगा आश्विन मास, यहां देखें प्रमुख व्रत और त्योहारों की लिस्ट

Ashwin 2024: आश्विन महीने में कई प्रमुख त्योहार हैं। आइए जानते हैं इस महीने के प्रमुख व्रत और त्योहारों की लिस्ट।

Updated On 2024-09-15 15:13:00 IST
आश्विन 2024

Ashwin 2024: हिंदू कैलेंडर का सातवां महीना आश्विन इस साल 18 सितंबर से शुरू हो रहा है। जो 17 अक्टूबर 2024 तक रहेगा। यह महीना वर्षा ऋतु यानी सावन के बाद और शरद ऋतु की शुरुआत में पड़ता है। माना जाता है कि यह महीना देवी दुर्गा का है और इसे अश्वयुज के नाम से भी जाना जाता है। इस पूरे माह जहां भक्त देवी दुर्गा आराधना और पूजा- अर्चना करते हैं। इस महीने में पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण आदि कार्य किए जाते हैं। श्राध्द पक्ष की पूर्णिमा से आरंभ होते है और आश्विन मास की अमावस्या तक चलते हैं। 

ये भी पढ़ें: ओणम के दिन राक्षस राजा बलि की क्यों होती है पूजा, जानें कथा और धार्मिक महत्व 

पंचांग के अनुसार इस बार पितृ पक्ष 18 सितंबर से शुरू हो रहा है, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा। आश्विन के महीने में कई और त्योहार आते हैं, जैसे नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा और सरस्वती पूजा। इन सभी त्योहारों का हिंदू धर्म में काफी महत्व माना गया है। आइए जानते हैं इस महीने आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में।

21 सितम्बर 2024 शनिवार - विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
24 सितम्बर 2024 मंगलवार - महालक्ष्मी व्रत सम्पूर्ण, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
25 सितम्बर 2024 बुधवार - जीवित्पुत्रिका व्रत
28 सितम्बर 2024 शनिवार - इंदिरा एकादशी
29 सितम्बर 2024 रविवार- प्रदोष व्रत
30 सितम्बर 2024 सोमवार- मासिक शिवरात्रि
02 अक्टूबर 2024 बुधवार - सर्वपित्रू अमावस्या, दर्श अमावस्या, अन्वाधान, आश्विन अमावस्या
03 अक्टूबर 2024 गुरुवार - नवरात्रि प्रारंभ 
04 अक्टूबर 2024 शुक्रवार - चन्द्र दर्शन
06 अक्टूबर 2024 रविवार- विनायक चतुर्थी
07 अक्टूबर 2024 सोमवार - उपांग ललिता व्रत
08 अक्टूबर 2024 मंगलवार - स्कंद षष्ठी
09 अक्टूबर 2024 बुधवार - सरस्वती आवाहन
10 अक्टूबर 2024 गुरुवार - सरस्वती पूजा
11 अक्टूबर 2024 शुक्रवार - दुर्गा अष्टमी, महानवमी, 
12 अक्टूबर 2024 शनिवार - सरस्वती विसर्जन, दुर्गा विसर्जन, दशहरा
13 अक्टूबर 2024 रविवार - पापांकुशा एकादशी
14 अक्टूबर 2024 सोमवार - गौण पापांकुशा एकादशी, वैष्णव पापांकुशा एकादशी
15 अक्टूबर 2024 मंगलवार - प्रदोष व्रत
16 अक्टूबर 2024 बुधवार - कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा
17 अक्टूबर 2024 गुरुवार - तुला संक्रान्ति, आश्विन पूर्णिमा, अन्वाधान, मीराबाई जयंती, वाल्मिकी जयंती

Similar News