Makar sankranti 2025 Upay: काले तिल से जुड़े ये 5 उपाय मकर संक्रांति पर करें, रुपये-पैसे की तंगी होगी दूर

ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है, तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025, मंगलवार को मना

By :  Desk
Updated On 2025-01-13 07:29:00 IST
जब सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है, तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।

Makar sankranti 2025 Upay: ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है, तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025, मंगलवार को मनाई जायेगी। इस दिन जरूरतमंदों को दान देने का विशेष महत्व माना गया है। साथ ही इस दिन तिल से बनी चीजों का दान करने की वजह से इसे 'तिल संक्रांति' भी कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन तिल से जुड़े कुछ ऐसे उपाय है, जिन्हें करने से घर-परिवार में धन का आगमन होता है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी परिवार के सदस्यों पर बना रहता है। चलिए जानते है उन उपायों के बारे में- 

मकर संक्रांति के तिल से जुड़े उपाय
(Makar sankranti Til Ke Upay)

  • - मकर संक्रांति के दिन थोड़े से पानी में काले तिल को एक घंटा भिगोकर रख दें। अब इसमें गंगाजल मिलाएं। इसके पश्चात इस जल से स्नान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से शरीर के सभी रोग और दोष दूर हो जाते है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है। 
  • - मकर संक्रांति के दिन काले तिल से बने लड्डुओं का भोग भगवान श्री हरि नारायण और मां लक्ष्मी को चढ़ाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में धन और धान्य की वृद्धि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा के लिए साथ रहता है। 
  • - ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन घर पर हवन करना चाहिए। इस हवन में काले तिल का इस्तेमाल करना शुभ होता है। साथ ही सूर्य मन्त्रों का जाप भी आवश्यक होगा। इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों को बेहतर जीवन और मजबूत आर्थिक स्थिति प्राप्त होती है। 
  • -  मकर संक्रांति के दिन काले तिल, गुड़ या खिचड़ी में काला तिल मिलाकर जरूरतमंदों को दान करने से शनि और सूर्यदेव की कृपा प्राप्ति होती है। 
  • - मकर संक्रांति के दिन सुबह स्नान पश्चात सूर्यदेव को काले तिल मिला जल अर्पित करने से करियर में तरक्की व सुख-संपदा की प्राप्ति होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

Similar News