Lakshmi Narayan Yog 2025: 23 नवंबर को बन रहा शुभ योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Lakshmi Narayan Yog 2025: 23 नवंबर 2025 को बनने वाले लक्ष्मी नारायण योग से वृषभ, कन्या और तुला राशि वालों को धन लाभ, करियर ग्रोथ और रिश्तों में सुधार के संकेत मिलेंगे।
Lakshmi Narayan Yog 2025: ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 2025 का अंतिम चरण कई महत्वपूर्ण ग्रह-स्थितियों के साथ आगे बढ़ रहा है। इस समय बुध ग्रह वृश्चिक राशि में मौजूद हैं, जहां सूर्य और मंगल पहले से मौजूद हैं। 23 नवंबर को बुध अपने गोचर के दौरान तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला में पहले से ही शुक्र देव स्थापित हैं। इस तरह, तुला राशि में बुध-शुक्र की युति बनते ही लक्ष्मी नारायण योग सक्रिय होगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। यह योग कुछ राशियों के लिए तरक्की के बड़े अवसर लेकर आता है। जानें वो कौन सी राशियां हैं, जिन्हें लाभ मिलेगा?
इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ?
वृषभ राशि
- करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होने के संकेत हैं।
- वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है और अटके हुए काम तेजी से पूर्ण होंगे।
- दांपत्य संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।
- आर्थिक स्थिति में उन्नति का दौर शुरू होगा।
- सलाह: अहंकार से बचें और कार्यस्थल पर व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। यही सफलता का मार्ग खोलेगा।
कन्या राशि
- कन्या राशि वालों को लक्ष्मी नारायण योग विशेष सौभाग्य प्रदान कर सकता है।
- संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
- उच्च शिक्षा के लिए विदेश या दूरस्थ स्थानों से अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
- करियर में नए मार्ग और प्रगति के द्वार खुलेंगे।
- वैवाहिक जीवन में स्थिरता और मधुरता बढ़ेगी।
- यह समय सीखने, आगे बढ़ने और बड़े निर्णय लेने के लिए अनुकूल है।
तुला राशि
- शुक्र की राशि तुला पर इस योग का असर विशेष रूप से शुभ रहेगा।
- जीवन में नई खुशियां और सकारात्मक बदलाव आएंगे।
- प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
- भौतिक सुविधाओं, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है।
- ध्यान रखें कि आराम और विलासिता के चलते कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता रहेगी।
- संतुलित जीवनशैली इस समय आपको और अधिक लाभ पहुंचाएगी।
23 नवंबर 2025 को बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग और तुला में सक्रिय मालव्य राजयोग वृषभ, कन्या और तुला राशि वालों को विशेष लाभ पहुंचाएगा। इन ग्रह संयोगों से आर्थिक प्रवाह में वृद्धि, रिश्तों में सुधार, और करियर में उन्नति की संभावना बन रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह समय सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत करने और मेहनत के फलों को संजोने का है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।