Sawan Ekadashi 2025: सावन की पहली एकादशी पर करें ये काम, धन-दौलत से भर जाएगी झोली!

Sawan Ekadashi 2025: 21 जुलाई 2025 को सावन माह की कामिका एकादशी है। जानिए शुभ फल दिलाने वाले उपाय, जैसे तुलसी, पीपल, बेल वृक्ष के नीचे दीपक जलाना।

Updated On 2025-07-19 20:50:00 IST

Sawan Ekadashi 2025: सावन का महीना अपने साथ आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का विशेष संग लेकर आता है। जहां एक ओर शिव भक्ति चरम पर होती है, वहीं दूसरी ओर इसी माह में आने वाली एकादशी तिथि भी आत्मिक शुद्धि और पुण्य कमाने का विशेष अवसर देती है। इस वर्ष कामिका एकादशी का व्रत 21 जुलाई 2025, रविवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए अति शुभ माना जाता है, और सावन के प्रभाव से शिव उपासना का पुण्य भी स्वतः ही प्राप्त होता है। यहां जानें व्रत से जुड़ी मान्यताएं और वो खास उपाय जो आपका भाग्य खोल सकते हैं।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

कामिका एकादशी की सुबह और शाम दोनों समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक प्रज्वलित करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। यह उपाय आर्थिक रूप से भी लाभकारी माना गया है।

पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक

मान्यता है कि पीपल के पेड़ में सभी देवताओं का वास होता है। इस दिन सूर्यास्त के समय पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर भगवान विष्णु का नाम लें। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और पारिवारिक उन्नति के मार्ग खुलते हैं।

बेल वृक्ष के नीचे करें शिव ध्यान

बेल का पेड़ भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सावन के माह में शिव भक्ति का विशेष प्रभाव होता है। ऐसे में बेल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर शिव मंत्रों का जाप करें – जैसे “ॐ नमः शिवाय”। यह साधना मन की शुद्धि और आंतरिक शांति देती है।

तुलसी के पास घी का दीपक

भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का पौधा विशेष रूप से पूजनीय होता है। एकादशी पर तुलसी के नीचे गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाकर “ॐ नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें। यह उपाय मानसिक शांति, सौभाग्य और समृद्धि प्रदान करता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News