Aaj Ka Panchang, 11 June 2025: आज 11 जून का वैदिक पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 11 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार बुधवार, 11 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। यहां जानें आज का पंचांग, योग और राहुकाल।

Updated On 2025-06-10 19:00:00 IST

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang, 11 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार बुधवार, 11 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। पूर्णिमा तिथि 11 जून को दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक ही रहेगी। इसके बाद आषाढ़ माह की शुरुआत हो जाएगी। इसी दिन स्नान दान की पूर्णिमा भी है, जो दिन को बेहद खास बनाएगी। वहीं आज संत कबीर की भी जयंती है। यहां जानें आज का पंचांग, योग और राहुकाल।

11 जून 2025 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि- दोपहर 1:14 बजे तक।
  • साध्य योग- दोपहर 2:4 बजे तक।
  • ज्येष्ठा नक्षत्र- रात 8:11 बजे तक।
  • व्रत त्योहार- संत कबीर जयंती और पूर्णिमा स्नान दान।
  • अभिजीत मुहूर्त- नहीं

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
11 जून को स्नान-दान का शुभ मुहूर्त है। जिसका समय सुबह 04.02 से सुबह 04.42 तक रहेगा। इसके बाद दूसरे शुभ मुहूर्त की शुरुआत सुबह 10.35 बजे से होगी, जिसका समय दोपहर 12.20 बजे तक रहेगा। इस दौरान अगर कोई जातक स्नान व दान करता है, तो वह धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन व्रत व दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए आप भी चाहें तो स्नान दान कर सकते हैं।

बड़े शहरों मेंराहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:21 - 02:05 PM
  • लखनऊ- दोपहर 12:06 - 01:49 PM
  • भोपाल- दोपहर 12:20 - 02:01 PM

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:23 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:19 बजे
Tags:    

Similar News