0.25 तक फिर बढ़ सकती है रेपो रेट, आरबीआई ने दिए संकेत
फिर से रेपो रेट बढ़ा सकता है आरबीआई।;

नई दिल्ली। रेपो रेट कम होने की उम्मीद कर रहे उद्योग जगत भारी निराशा हाथ लग सकती है। जानकारों का कहना है कि आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन रेपो रेट को लगातार तीसरी बार बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो देश में आर्थिक विकास की रफ्तार और भी धीमी हो जाएगी।
रॉयटर्स ने दो दिन पहले शुक्रवार 10 विश्लेषकों के बीच सर्वे किया था। इनमें आठ विश्लेषकों का मानना है कि बढ़ती महंगाई को थामने के लिए रिजर्व बैंक रेपो रेट में 0.25 फीसदी तक बढ़ा सकता है।
रिजर्व बैंक अपनी मौद्रिक नीति की अगली समीक्षा बुधवार को पेश करने वाला है। खुदरा महंगाई दर में नवंबर महीने में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के साथ 11.24 फीसदी को छू गई। इससे पिछले महीने यानी अक्टूबर में महंगाई दर 10.17 फीसदी थी।
उधर, देश में औद्योगिक विकास दर गहरा झटका खाकर 1.8 फीसदी नकारात्मक हो गई है। एक ओर औद्योगिक उत्पादन को लगे तगड़े झटके को ध्यान में रखकर उद्योग जगत रेपो रेट समेत नीतिगत ब्याज दरों में कमी करने की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बेकाबू महंगाई आरबीआई को रेपो रेट बढ़ाने के लिए विवश कर रही है।
इंटरनेशनल एजेंसी नोमुरा का कहना है कि खुदरा महंगाई दर के नए आंकड़े बताते हैं कि इंडिया अब स्टैगफ्लेशन की ओर बढ़ रहा है। ये वो स्थिति होती है जब किसी देश की इकोनॉमी ग्रोथ रेट कम हो जाए ओर महंगाई लगातार बढ़ती रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App