लाल किले से पीएम ने किए 10 वादे, जो देश को बढ़ाएंगे आगे

पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार देश को संबोधित करते हुए एक बार फिर देश को समृद्ध भारत और स्वच्छ बनाने का सपना दिखाया।;

Update:2015-08-15 00:00 IST
लाल किले से पीएम ने किए 10 वादे, जो देश को बढ़ाएंगे आगे
  • whatsapp icon
देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार देश को संबोधित करते हुए एक बार फिर देश को समृद्ध भारत और स्वच्छ बनाने का सपना दिखाया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश का विकास और 2022 का रोडमैप तय करने की अपील की और कई महत्वपूर्ण मामलों पर भी पीएम ने खुलकर बोला। उन्होंने देश के लोगों के कई वायदें किए, जानिए देश से किए पीएम मोदी के वो 10 वादें। 
 
ये भी :- अब कृषि मंत्रालय होगा 'कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय': नरेंद्र मोदी
 
 1. मोदी ने कहा 18, 500 गांवों में अभी तक बिजली का खंभा नहीं पहुंचा है। अगर पुराने तरीके से चलते रहे तो इन गांवों में बिजली का तार पहुंचाते-पहुंचाते 10 साल लग जाएंगे। लेकिन सवा सौ टीम इंडिया का संकल्प है कि 1000 दिन में इन गांवों में बिजली में पहुंचाया जाए।
2. बैंकों के सवा लाख ब्रांच यह संकल्प करें कि हर ब्रांच एक आदिवासी या दलित को स्टार्ट अप के लिए लोन दे। बैंक महिलाओं उद्ममियों को आगे बढ़ाने के लिए नीति बनाए।
3. उन कंपनियों को अलग तरह का सरकारी आर्थिक पैकेज मिलेगा, जो ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार देगी।
4. छोटी नौकरियों में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म करने की पहल की जाए। 
5. मोदी ने पूर्व सैनिकों को एक बार फिर भरोसा दिलाते हुए कहा कि वन रैंक वन पेंशन को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी मिल चुकी। इसे जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।
 
ये भी :- गूगल भी मना रहा है भारत की आजादी का जश्न, स्वतंत्रता दिवस को किया डूडल समर्पित
 
6. संकल्प 2022 तक सक्षम, स्वस्थ, श्रेष्ठ, स्वाभिमानी, संपन्न और स्वालंबी भारत के संपने को पूरा करना है।  
7. कानूनों को सरल और उपयोगी बनाना होगा। अधिक कानूनों से न्यायपालिका पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। 
8. सांप्रदायिकता को पनपने नहीं देंगे । हमें जहर के विकास को अमृत से मिटाना है। 
 
ये भी :- लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने दिया नया नारा, स्टार्ट अप इंडिया-स्टैंड अप इंडिया
 
9. देश के अन्नदाता को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
10. कृषि मंत्रालय का बदलेगा नाम । मोदी ने कहा कि इसे अब किसान कल्याण मंत्रालय के नाम से जाना जाएगा।
 
 
नीचे की स्लाइड्स में पढें, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी - 
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर - 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: