विधानसभा उपचुनावः गोवा में बीजेपी, दिल्ली में AAP और आंध्र में TDP की जीत

दिल्ली, गोवा और आंध्र प्रदेश की कुल 4 विधानसभा सीटे उपचुनाव में शामिल है।;

Update:2017-08-28 09:50 IST
विधानसभा उपचुनावः गोवा में बीजेपी,  दिल्ली में AAP और आंध्र में TDP की जीत
  • whatsapp icon

विधानसभा उपचुनाव के परिणाम करीब आ चुके हैं। चार में से तीन के नतीजे घोषित हो चुके हैं।

गोवा के पणजी विधानसभा सीट से मनोहर पर्रिकर जीत गए हैं। गोवा के वाईपोई सीट पर भाजपा उम्मीदवार विश्वजीत राणे जीत चुके हैं।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने वापसी करते हुए बवाना सीट जीत ली है। आप के उम्मीदवार राम चंदर ने भाजपा के उम्मीदवार देव प्रकाश को करीब 25000 वोटों से मात दी। 

आंध्र प्रदेश की नांदयाल सीट पर चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने जीत ली है। टीडीपी यहां शुरू से ही आगे चल रही थी।  नांदयाल सीट पर  टीडीपी का मुख्य मुकाबला जगनमोहन रेड्डी की पार्टी व्हाईएसआर कांग्रेस से था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: