ममता के विरोध के बावजूद बंगाल में होगा RSS का कार्यक्रम, भागवत होंगे शामिल

राज्य सरकार ने इसे रोकने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई।;

Update:2017-09-12 01:21 IST
ममता के विरोध के बावजूद बंगाल में होगा RSS का कार्यक्रम, भागवत होंगे शामिल
  • whatsapp icon

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का कोलकाता में होने वाला समारोह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा जबकि राज्य सरकार सुरक्षा कारणों का हवाला देकर समारोह स्थल की अनुमति को निरस्त कर रही है।        

स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता की 150 वीं जयंती समारोह के लिए महाजति सदन की बुकिंग की गयी थी जिसके लिए संघ प्रमुख को आमंत्रित किया गया। इसके बाद पिछले सप्ताह ये बुकिंग निरस्त कर दी गयी।        

आरएसएस के पश्चिम बंगाल के सरकार्यवाह जिश्नु बसु ने पीटीआई से कहा कि हम तीन अक्तूबर को तय समयानुसार आयोजन करेंगे और बड़े स्तर पर आयोजित करने के लिए इस बार और बड़ा हॉल बुक कराया है। राज्य सरकार ने इसे रोकने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई।

 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: