RBI ने जारी किया 500 का नया नोट, ये है खासियत

उन नोटों पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर भी होंगे।;

Update:2017-06-13 14:00 IST
RBI ने जारी किया 500 का नया नोट, ये है खासियत
  • whatsapp icon

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि वो 500 की नोटों का नया बैच लॉन्च करने जा रही है। आरबीआई ने बताया कि महात्मा गांधी श्रृंखला में 500 की नोटों को लगातार जारी करने के साथ अब 500 की नई बैच की नोटें दोनों पैनलों पर इन्सेट लेटर 'ए' के साथ जारी की जाएंगी।

 
इसके साथ ही उन नोटों पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर भी होंगे। इन नोटों पर पीछे की तरफ 2017 वर्ष भी लिखा होगा। इन नोटों का डिजाइन 500 की नोटों की तरह ही है जो की नोटबंदी के जारी हुई थीं।
 
नोटबंदी के बाद लागू हुई नई सीरीज की नोटों का इन्सेट लेटर 'ई' है।
 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: