अयोध्या विवाद बोले राजनाथ सिंह- अच्छे वातावरण में होगा राम मंदिर का निर्माण

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देश इस समय सियासत गरमाई हुई है। राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने की मांग भी तेज होती जा रही है।;

Update:2018-11-21 13:14 IST
अयोध्या विवाद बोले राजनाथ सिंह- अच्छे वातावरण में होगा राम मंदिर का निर्माण
  • whatsapp icon

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देश इस समय सियासत गरमाई हुई है। राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने की मांग भी तेज होती जा रही है।

इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि राम मंदिर बनेगा तो सबको खुशी होगी, हमारा ये मानना है एक अच्छे वातावरण में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। 

बीते मंगलवार को बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि अगर राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाना है तो लाइये हमे कोई एतराज नहीं है।

देश में मस्जिद- मंदिर के नाम से चल रही राजनीति समाप्त होनी चाहिए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: