बीजेपी के खिलाफ उपचुनाव रिजल्ट आने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया विपक्ष को करारा जवाब

4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी को बड़ा झटका मिला है। जिसके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हार को लेकर बयान दिया है।;

Update:2018-05-31 16:58 IST
बीजेपी के खिलाफ उपचुनाव रिजल्ट आने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया विपक्ष को करारा जवाब
  • whatsapp icon

4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी को बड़ा झटका मिला है। जिसके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हार को लेकर बयान दिया है। 

एएनआई के मुताबिक, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऊंची छलांग लेते हैं तो आपको दो कदम पीछे जाना होता है। हमें ये ऊंची छलांग भविष्य में लगाएंगे। जिसके बाद राजनाथ ने विपक्ष को करारा जवाब दिया है।

बता दें कि राजनाथ सिंह ने ये बयान मध्य प्रदेश के एकदिवसीय दौरे के दौरान दिया है। इन में उत्‍तर प्रदेश की कैराना, महाराष्‍ट्र की पालघर और भंडारा-गोंदिया के साथ उत्‍तर-पूर्वी भारत की नागालैंड लोकसभा सीटें हैं।

वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बढ़ने से देश की अर्थ व्यवस्था पर कोई बड़ा संकट पैदा नही हुआ है। लेकिन सरकार इसके लिए काम कर रही है। जल्द ही तेल के दामों पर नियंतत्र कर लिया जाएगा। 

 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: