राफेल डील: अरुण जेटली के बयान पर आनंद शर्मा का पलटवार, कहा- ऑफसेट सौदे का हिस्सा नहीं है कहना गलत

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा एक इंटरव्यू के दौरान राफेल मुद्दे पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने जवाब दिया है।;

Update:2018-08-29 15:40 IST
राफेल डील: अरुण जेटली के बयान पर आनंद शर्मा का पलटवार, कहा- ऑफसेट सौदे का हिस्सा नहीं है कहना गलत
  • whatsapp icon

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा एक इंटरव्यू के दौरान राफेल मुद्दे पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने जवाब दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली के लिए यह कहना ऑफसेट सौदे का हिस्सा नहीं है, गलत है।

रक्षा खरीद नीति (डिफेंस प्रोक्योरमेंट पॉलिसी) बहुत स्पष्ट है। विक्रेता (वेंडर) को अधिसूचित करना होता है कि ऑफसेट जिम्मेदारियों को कैसे पूरा किया जाएगा। 

डीपीपी का कहना है कि रक्षा क्षेत्र से जुड़ी अनुभवी पीएसयू को ही रखा जाता है, जो केवल एचएएल के पास है। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि किस आधार पर एचएएल को राफेल डील से बाहर कर दिया गया। 

बता दें कि आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और राफेल डील के बारे में विस्तार से बताते हुये कांग्रेस पर निशाना साधा।

अरुण जेटली ने राहुल गांधी और कांग्रेस के सारे आरोपों का एक-एक करके न सिर्फ जवाब दिया है, बल्कि पलटवार भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की सुरक्षा से खेलने की आदत बन चुकी है। 

पहले तो इस राफेल डील को दस साल तक लटकाया गया और अब ये सौदा देश के सामने है तो कांग्रेस के नेताओं को भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राफेल की कीमत पर जो भी तथ्य सामने रखे हैं, वह सभी गलत हैं। कांग्रेस हमेशा जनता को मूर्ख नहीं बना सकती है। हमनें फ्रांस से राफेल को सीधे तौर पर खरीदा है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: