नमो एप से BJP कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित, कही यह खास बातें

हम सुख बांटने वाले हैं, कांग्रेस समाज को बांटने वाली है। 5 प्रदेशों में चुनाव है। उनका काम है हर छोटी-छोटी चीज पर समाज को लड़ाना।;

Update:2018-10-10 17:27 IST
नमो एप से BJP कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित, कही यह खास बातें
  • whatsapp icon

 नमो एप से कार्यकर्ताओं के संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होने कार्यकर्ताओं में इस मौके पर चुनाव के लिए जुट जाने को कहा। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहीं यह बातें।

5:44PM

हमारी पहचान किसी वंश से जुड़ी हुई नहीं है। अनगिनत कर्मयोगी कार्यकर्ताओं और जीवन का सर्वस्व खपा देने वाले निस्वार्थ नेताओं ने ही भाजपा को ‘Party with Difference’ बनाया है। अगर हम ‘पार्टी विद डिफरेंस’ है तो उसके कार्यकर्ताओं की छवि भी डिफरेंट होनी चाहिए: पीएम

5:42PM

11 अक्टूबर को हमारे सम्माननीय लोकनायक जेपी की जयंती है, जिनके अथक प्रयासों और लीडरशिप की वजह से हमारा लोकतांत्रिक ढांचा बच पाया। जेपी ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल और दूसरे कई नेताओं के साथ बहुत करीब रहकर काम किया: पीएम 

5:41PM

 दृढ़ और सौम्य, आत्मविश्वासी और विनम्र, प्रतिबद्ध और मेहनती यह भाजपा के कार्यकर्ता की खासियत है: पीएम मोदी

5:40PM

जनता के लिए राजमाता हमेशा हाजिर रहती थीं। सहजता इतनी थी कि लोगों को भी उनके पास जाने के लिए सोचना नहीं पड़ता था। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका गजब का स्नेह था

5:39PM

12 अक्टूबर को हम अपने एक और नेता की जयंती मनाते हैं, राजमाता विजयाराजे सिंधिया । इस बार का 12 अक्टूबर तो और भी विशेष है क्योंकि यह उनकी 100वीं जयंती है

5:38PM

 एक संघठक में जिन क्षमताओ  की आवश्यकता होती है, नानाजी देशमुख में वह कूट-कूट कर भरी थी: पीएम

5:37PM

कल 11 अक्टूबर को हम नानाजी देशमुख की जन्म जयंती मना रहे हैं। आप किसी ऐसे कार्यकर्ता से पूछिए, जिन्होंने तीन-चार दशक पहले पार्टी ज्वाइन की हो। वे आपको बताएंगे कि किस प्रकार नानाजी देशमुख कार्यकर्ता के लिए आदर्श थे।

5:37PM

 2013 में भारत की tourism रैंकिंग 65 थी जो 2017 में 40 हो गई और इतना ही नहीं भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी सुधार हुआ है – 2013 में भारत में 70 लाख विदेशी पर्यटक आते थे, 2017 में जिनकी संख्या बढ़कर 1 करोड़ से भी ज़्यादा हो गई है।

5:36PM

2013-14 में patents की संख्या 4,000 थी जो 2017-18 में बढ़कर 13,000 से अधिक हो गई है वहीं registered ट्रेडमार्क की बात की जाए तो 2013-14 में registered ट्रेडमार्क की संख्या 68,000 थी जो 2016-17 में बढ़कर 2.5 लाख हो गई है।

5:35PM

भाजपा एक कैडर बेस्ड पार्टी है। सरकार और पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं का फीडबैक महत्वपूर्ण होता है। यही वजह है कि हम समाज के गरीब, शोषित और वंचित तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सफल हो रहे हैं: पीएम

5:35PM

आप (कार्यकर्ता) लोग जमीन पर कार्य करते हैं, जनता के सुख दुःख में भागीदार होते है, इसलिए सरकार को पता चलता है कि लोगों की आशाएं क्या हैं, आकांक्षाएं क्या हैं, हमारी दिशा उसके अनुरूप है या नहीं: पीएम

5:34PM

जन सामान्य के लिए सरकार अपनी योजनाओं को ठोस आकार दे पाई है, उसे जमीन पर लागू करने में सफल रही है, तो यह आप जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव हो सका है: पीएम मोदी

5:33PM

गठबंधन की चिंता आप छोड़ दीजिये। ये मजबूरी से इकट्ठे आय लोग है जो जमानत पर हैं वो लोग खुद बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं। ये जनता की भलाई के लिए इकट्ठे नहीं हुए है, इनका एक ही मकसद है मोदी हटाओ : पीएम

5:32PM

 इनोवेशन में सुधार हुआ है। पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा स्टार्टअप हुए हैं।

5:31PM

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क, कहा कि 5 लोगों के मोबाइल में 'नमो एप' इंस्टॉल करवाएं।

5:29PM

 हम सुख बांटने वाले हैं, कांग्रेस समाज को बांटने वाली है। 5 प्रदेशों में चुनाव है। उनका काम है हर छोटी-छोटी चीज पर समाज को लड़ाना।

5:28PM

अटल जी ने 3 प्रदेशों का निर्माण किया लेकिन कांग्रेस ने जब आंध्र प्रदेश में राज्य का बंटवारा किया तो एक ही भाषा बोलने वाले लोगों का एक दूसरे का दुश्मन बना दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: