मनोज तिवारी के बिगड़े बोल, राहुल गांधी को कहा ''भिखारी''

मनोज तिवारी ने कहा कि अगर अखिलेश ने विकास किया है तो राहुल से समझौता क्यों किया।;

Update:2017-02-12 20:06 IST
मनोज तिवारी के बिगड़े बोल, राहुल गांधी को कहा भिखारी
  • whatsapp icon
बरेली. दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राहुल और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। लेकिन बोलते-बोलते वो मर्यादा भूल गए। वह बोलने में इतने चूर हो गए कि उन्होंने राहुल गांधी को भिखारी तक कह दिया।
 
राहुल गांधी पर निशाना
मनोज ने गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल से यारी भी हो गयी...बाप रे बाप...ये राहुल गांधी कभी मुंबई में जा-जाकर कहते थे कि यूपी के लोग महाराष्ट्र में भीख मांगने जाते हैं। साथ ही उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्रियों को पहले हटाते हं  और फिर वापस बुला लेते है। यह तभी होता है जब पहले माल नहीं मिलता और बाद में मिल जाता है। मजोज तिवारी भाजपा के प्रत्याशी डॉ. अरुण कुमार के समर्थन में जनसभा कर रहे थे। मनोज ने डॉ. अरुण कुमार को बेहद सरल नेता बताया।
 
अखिलेश पर निशाना
उन्होंने कहा कि अखिलेश ने अगर विकास किया है तो राहुल से समझौता क्यों किया। सपा को टिकट मशीन कहते हुए उन्होंने कहा कि जिसे भी टिकट चाहिए वह प्रार्थना करे कि उसका जन्म सपा परिवार में हो। मनोज ने राहुल के फटे कुर्ते पर भी तंज कसा। सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने तरकश से तीन निकालकर एक-दूसरे पर चला रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम भी जुट गया है। 

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: