JNU विवाद: हाजिरी को लेकर छात्र और वीसी के बीच ठनी, प्रशासन ने जारी किया वीडियो

जेएनयू के स्टूडेंट्स और टीचर्स पूरी तरह से एकजुट हो कर जेएनयू प्रशासन द्वारा क्लास रूम में 75 फीसदी अटेंडेंस को अनिवार्य किए जाने का विरोध कर रहे हैं।

Updated On 2018-02-16 09:16:00 IST
JNU विवाद: हाजिरी को लेकर छात्र और वीसी के बीच ठनी, प्रशासन ने जारी किया वीडियो
  • whatsapp icon

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनजू) में वाइस चांसलर और छात्रों के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ छात्र जेएनयू प्रशासन द्वारा क्लास रूम में 75 फीसदी अटेंडेंस को अनिवार्य किए जाने का विरोध कर रहे हैं। 

वहीं दूसरी तरफ VC ने सोशल मीडिया पर विडियो डालकर शिक्षकों और खुद को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। संस्थान के प्रशासनिक खंड (ऐड-ब्लॉक) के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए जेएनयू छात्रसंघ की केंद्रीय समिति के सदस्यों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।  

बीती 11 और 12 फरवरी को जेएनयू छात्रसंघ के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक खंड के बाहर प्रदर्शन किया और मांग की थी कि क्लास रूम में अनिवार्य उपस्थिति के फैसले को जेएनयू प्रशासन वापस ले।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: योगी सरकार का दूसरा बजट आज, किसानों और युवाओं के लिए हो सकता है ये बड़ा ऐलान

तकनीकी पक्ष यह है कि जेएनयू में क्लास रूम में परफार्मेंस पर भी ग्रेड मिलते हैं। इसमें सेमिनार, पेपर प्रजेंटेशन, मिड सेमेस्टर से लेकर कई तरह की प्रक्रिया शामिल होती है।

Full View

जानकारी के लिए बता दें कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष गीता कुमारी के नाम जारी सर्कुलर में कहा गया है। वहीं प्रशासनिक खंड पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर परिसर में पुलिस बुलाने का आरोप लगाया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: