आधार कार्ड को लेकर खड़ी हो सकती हैं मुसीबतें, कर लें निदान
आधार कार्ड से संबंधित मुसीबतें जान लीजिए।;

आधार कार्ड आज कल हर जगह जरूरी कर दिया गया है। ऐसे में जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है वो लोग मुसीबत में पड़ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि आधार कार्ड से जुड़ी किन मुसीबतों का आपको सामना करना पड़ सकता है।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहले अंगूठे का निशान देना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब अगर आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो आधार कार्ड देना होगा।
बैंक में नया खाता खोलने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। इसके साथ ही पुराने खाते के अपडेशन के लिए आधार को जरूरी कर दिया गया है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप नया खाता नहीं खोल सकते। इसके साथ ही अगर आपने पुराने खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है।
आसानी से पासपोर्ट बनवाने के लिए आधार या फिर पैन कार्ड को जन्म प्रमाण के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: मुफ्त का नहीं है जियोफोन, शर्ते सुनकर रह जाएंगे हैरान
आयकर रिटर्न और पैन आवेदन के लिए आधार जरूरी है। इसके साथ ही आधार कार्ड और पैन कार्ड को एक दूसरे से लिंक करना भी अनिवार्य है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App