निर्भया कांड: दोषियों को फांसी देने में हो रही देरी पर महिला आयोग का फूटा गुस्सा

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल ने दिल्ली पुलिस और तिहाड़ जेल को नोटिस भेजा।

Updated On 2017-11-01 10:31:00 IST
निर्भया कांड: दोषियों को फांसी देने में हो रही देरी पर महिला आयोग का फूटा गुस्सा
  • whatsapp icon

बहुचर्चित निर्भया कांड के दोषियों को फांसी मिलने में हो रही देरी पर दिल्ली महिला आयोग ने सवाल उठाए हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल ने अब तिहाड़ जेल को नोटिस भेजा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, किए हैं बड़े-बड़े वादे

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट निर्भया कांड के चारों दोषियों की फांसी पर मुहर लगा चुका है, लेकिन 5 महीने बाद भी अदालत के फैसले पर अमल नहीं हो पाया है। इसी को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने सवाल उठाते हुए तिहाड़ जेल को नोटिस भेजा है। 

यह भी पढ़ें: गिरिराज सिंह के साथ विदेश रवाना हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

इसके अलावा आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और 6 नवंबर तक जवाब देने को कहा है। बता दें कि देश राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को निर्भया के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। पूरा देश इस घटना से हिल गया था। 

यह भी पढ़ें: फिर पड़ी महंगाई की मार, एलपीजी सिलिंडरों के दामों में भारी बढ़ोत्तरी

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: