भाजपा के पलटवार से घबराई कांग्रेस, प्ले स्टोर से डिलीट किया अपना ऐप
डेटा लीक मामले में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। भाजपा द्वारा किये गए पलटवार से कांग्रेस इस कदर घबरा गई है कि उससे अपना सोशल मीडिया ऐप गूगल प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया है।;

डेटा लीक मामले में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। भाजपा द्वारा किये गए पलटवार से कांग्रेस इस कदर घबरा गई है कि उसने अपना सोशल मीडिया ऐप गूगल प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया है।
इसे भी पढ़े- Video: केजरीवाल की रैली में बुलाए गए 'दिहाड़ी मजदूर', पैसा-खाना न मिलने पर मजदूरों ने किया AAP के खिलाफ विरोध
बता दें कि बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर ये आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने आधिकारिक ऐप के जरिए डेटा चोरी कर सिंगापुर में विदेशी कंपनियों दिया जा रहा है। अमित मालवीय के इस आरोप के बाद कांग्रेस इस कदर घबरा गई कि उसने अपना ऐप गूगल प्ले स्टोर से ही हटा दिया है।
Has #Congress party deleted its #app?
— ANI Digital (@ani_digital) March 26, 2018
Read @ANI story | https://t.co/tpI4cIU5Cc pic.twitter.com/ufVyIssYH6
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की 'नमो ऐप' पर डाटा लीक का आरोप लगाया था जिसके बाद अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि नमो ऐप से डाटा लीक का आरोप गलत है।
उन्होंने बताया कि 'नमो ऐप' पूरी तरह सुरक्षित है। इसी के साथ अमित मालवीय ने कांग्रेस पार्टी के ऐप पर आरोप लगाते हुए यह दावा किया कि कांग्रेस अपने ऐप के जरिए डेटा चोरी कर रही है और सिंगापुर की विदेशी कंपनियों से उसे साझा कर रही है। इन आरोपों के बाद कांग्रेस पार्टी ने गूगल प्ले स्टोर से अपने ऐप को ही हटा दिया है। With INC
बैकफुट पर कांग्रेस
कांग्रेस के ऐप हटाने पर अमित मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'नमो ऐप' पर जो भी बेबुनियाद आरोप लगाए थे, वह उन पर ही भारी पड़ गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में मैंने आज ही कई स्क्रीनशॉट्स देश के लोगों के सामने रख दिये हैं। अमित मालवीय ने कहा कि अब यह सबके सामने है कि कौन ऐप के जरिए डेटा चोरी कर रहा है और कौन मुद्दे को भटका रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App