बलात्कार को लेकर बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कहा- भगवान राम भी आ जाएं तो नियंत्रण संभव नहीं

बीजेपी के विधायक सतपाल सिंह ने बलात्कार को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है।;

Update:2018-07-07 23:14 IST
बलात्कार को लेकर बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कहा- भगवान राम भी आ जाएं तो नियंत्रण संभव नहीं
  • whatsapp icon

बीजेपी के विधायक सतपाल सिंह ने बलात्कार को लेकर एक  बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होने कहा कि सभी का धर्म है कि समाज के सभी लोगों को अपना परिवार समझ कर सभी को अपनी बहन समझ के धर्म का पालन करना चाहिए। संस्कार के बल पर ही इस पर नियंत्रण होगा। संविधान के बल पर नियंत्रण नहीं होगा।

विधायक ने आगे कहा, 'मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भगवान राम भी आ जाएंगे तो भी ये घटना पर नियंत्रण कर पाना संभव नहीं है। ये समाज का स्वभाविक प्रदूषण है। जिससे कोई भी वंचित रहने वाला नहीं है।' 
 
 
यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी विधायक सतपाल सिंह ने विवादित बयान दिया हो। विवादित बयानों की उनकी लंबी फेहरिस्त है। इससे पहले उन्होने कहा था कि 2019 का चुनाव इस्लाम बनाम भगवान होगा। 
 
 
 
 
 
 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: