आखिरकार सेना ने माना, नहीं रहे एयरफोर्स मार्शल अर्जन ‌सिंह

भारतीय एयरफोर्स के मार्शन अर्जन सिंह का निधन हो गया है। दिनभर चले उहापोह की हालत के बाद आखिरकार सेना ने यह मान लिया है।;

Update:2017-09-16 21:17 IST
आखिरकार सेना ने माना, नहीं रहे एयरफोर्स मार्शल अर्जन ‌सिंह
  • whatsapp icon
भारतीय एयरफोर्स के मार्शन अर्जन सिंह का निधन हो गया है। दिनभर चले उहापोह की हालत के बाद आखिरकार सेना ने यह मान लिया कि मार्शल अर्जन सिंह का निधन हो गया है। असल में मार्शल अर्जन सिंह के निधन की खबरें शनिवार शाम ही आने लगी थीं।

लेकिन पहले इस खबर को नकारा जा रहा था। एएनआई ने दो बार ट्वीट कर के यह बताया कि मीडिया में आ रही अर्जन सिंह की मौत की खबरें निराधार हैँ। लेकिन कुछ देर पहले एएनआई ने आखिरकार ट्वीट के यह जानकारी दी।

 
 
यहां तक कि शाम को पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी दे थी। उन्होंने लिखा था, "RIP, एयरफोर्स के मार्शल अर्जन सिंह DSE आप हम सब के द्वारा हमेशा याद रखे जाएंगे।"
 
लेकिन बाद में उन्होंने यह ट्वीट कर लिया था। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 10 बजे बरार स्क्वॉयर पर अर्जन सिंह की अंत्येष्टि होगी। हालांकि सेना अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
 
 यह भी पढ़ेंः अर्जन सिंह के जीवन से जुड़ी ये 7 बातें कोई नहीं जनता
 
शनिवार दोपहर अस्पताल के अंदर से आई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसको लेकर यह कहा जा रहा था कि उनकी पल्स शनिवार शाम ही बंद हो गई थीं। बहरहाल, अब जाकर सेना ने मान लिया है और अर्जन ‌सिंह निधन की खबर पुष्टि कर दी है।
 
शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी दिल्ली के आर्मी अस्पताल आरआर में देखने पहुंचे थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: