आप में झगड़ाः तू तू-मैं मैं के बाद योगेंद्र यादव और नवीन जयहिंद ने दिया पार्टी से इस्तीफा

जयहिंद ने योगेंद्र पर हमला बालते हुए कहा कि उन्होंने अयोग्य लोगों को बांटे टिकट।;

Update:2014-05-31 00:00 IST
आप में झगड़ाः तू तू-मैं मैं के बाद योगेंद्र यादव और नवीन जयहिंद ने दिया पार्टी से इस्तीफा
  • whatsapp icon
चडीगढ़. हरियाणा में आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच अंतर्कलह बढ़ती जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव द्वारा भेजे गए कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए राष्ट्रीय सदस्य नवीन जयहिंद ने प्रदेश प्रभारी योगेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ चुके पार्टी के संस्थापक सदस्य नवीन जयहिंद को राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का जिक्र करते हुए कारण स्पष्ट करने को कहा था। जयहिंद ने नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि उनके विरुद्ध योगेंद्र यादव द्वारा की गई शिकायत पर कारण बताओ नोटिस जारी करना उचित नहीं है, क्योंकि उन्हें लगता है कि इस बारे में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से अनुमति नहीं ली गई है।
 
जयहिंद के अनुसार जिस समय अरविंद केजरीवाल जेल में थे, तब दिल्ली चुनाव और नितिन गडकरी के विरुद्ध आंदोलन पार्टी का मुख्य मुद्दा होना चाहिए थे, लेकिन इन दोनों मुद्दों को नजर अंदाज करते हुए योगेंद्र यादव ने उनके प्रति प्रतिशोध की भावना दिखाते हुए शिकायत की। उन्हें योगेंद्र यादव की शिकायत की कापी भी नहीं दी गई है।
 
जयहिंद ने कहा कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। चुनाव के बाद उन्होंने पुराने क्रांतिकारी साथियों के साथ छोटी-छोटी सभाएं की। इस बारे में प्रदेश सचिव को सूचित किया गया था, ताकि फीडबैक सामने आ सके। उन्होंने बताया कि लोगों से राय के बाद पता चला कि पार्टी के फैसलों में जनता या कार्यकर्ताओं की कोई भागीदारी नहीं रही। जयहिंद ने अपने जवाब में कहा कि कुछ जगहों पर कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज कर अयोग्य लोगों को टिकट बांटे गए।
 
नीचे की स्‍लाइड्स में जानि‍ए, कितनी मुश्किलों में आप नेताओं ने की चर्चा 
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: