हाड़ कंपाने वाली ठंड का 'ऑरेंज अलर्ट': उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का डबल अटैक

मौसम विभाग ने यूपी, दिल्ली और बिहार समेत 11 राज्यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में पारा 3 डिग्री तक गिर गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित है।

Updated On 2026-01-05 08:19:00 IST

बिहार में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन की रफ्तार रोक दी है। 

नई दिल्ली : देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में कुदरत का कहर जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन को चरम पर पहुचा दिया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान सहित 11 राज्यों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है, जिससे पारा सामान्य से कई डिग्री नीचे लुढ़क गया है।

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और 'कोल्ड डे' का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में इस समय हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से गलन बढ़ गई है और राज्य के कई जिलों में तापमान 3 से 6 डिग्री तक गिर गया है।

लखनऊ, कानपुर, नोएडा और वाराणसी जैसे शहरों में सुबह के वक्त विजिबिलिटी शून्य के करीब दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज घने कोहरे और 'कोल्ड डे' की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली-NCR में सर्दी का सितम और धुंध की चादर

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में आज सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7°C से 8°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 18°C के आसपास बना रहेगा।

कोहरे के कारण विमान सेवाओं और लंबी दूरी की ट्रेनों पर बुरा असर पड़ा है। विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप कम होने के आसार नहीं हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी मुसीबत

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले 24 घंटों से हल्की से मध्यम बर्फबारी जारी है। कश्मीर की घाटी में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे (जैसे गुलमर्ग में -6.5°C) बना हुआ है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ठिठुरन बढ़ा दी है।

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में जमीन पर पाला पड़ने की भी संभावना है, जो फसलों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

बिहार और झारखंड में भी शीतलहर का प्रकोप

बिहार में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन की रफ्तार रोक दी है। पटना सहित कई जिलों में शीत दिवस की घोषणा की गई है। यहा सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रहने के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।

वहीं, झारखंड में भी शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है, जहा आने वाले दो दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राजस्थान में जमा देने वाली ठंड और शीतलहर

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र और माउंट आबू जैसे इलाकों में तापमान जमाव बिंदु के पास पहुच गया है। चुरू और सीकर जैसे जिलों में शीतलहर का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में 9 से 10 जनवरी तक इसी तरह की कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।


Tags:    

Similar News