सांसद पढ़ेंगे दस माह का कोर्स, पीएम मोदी भी पढ़ाएंगे पाठ

विभिन्न योजनाओं से सांसदों को परिचित कराया जाएगा और इसके क्रियांवयन में सांसद क्या भूमिका निभा सकते हैं, उस बारे में बताया जाएगा।;

Update:2015-03-19 00:00 IST
सांसद पढ़ेंगे दस माह का कोर्स, पीएम मोदी भी पढ़ाएंगे पाठ
  • whatsapp icon

नई दिल्‍ली. भाजपा सांसदों के लिए नया होमवर्क तैयार हुआ है। उन्हें केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का पाठ पढ़ाया जाएगा फिर उसे कंठस्थ कर सांसदों को उन सारी योजनाओं को जनता के सामने सुनाना होगा। इसके लिए 19 अप्रैल को एक दिन की क्लास लगाई जा रही है। सात घंटे की क्लास में उन्हें दस माह का कोर्स पढ़ाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार भाजपा संसदीय दल और रामभाऊ म्यालगी प्रबोधनी द्वारा दिल्ली में भाजपा सांसदों के लिए कार्यशाला लगाई जा रही है।

सोनिया-मनमोहन ने नहीं चुकाया अपना बिल, NDMC ने जारी की 300 नेताओं की लिस्ट

इस कार्यशाला में कल्याणकारी योजनाओं में सांसदों की भूमिका बताई जाएगी। कार्यशाला में बताया जाएगा कि केन्द्र सरकार द्वारा पिछले दस माह में जनहित में क्या-क्या किया गया। इसमें सरकार की पुरानी योजनाओं के क्रियांवयन के साथ नई योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। इसमें सांसदों को समझाने के लिए तीन विषय तैयार किए गए हैं। जिसमें केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से सांसदों को परिचित कराया जाएगा। इसके क्रियांवयन में सांसद क्या भूमिका निभा सकते हैं, उस बारे में बताया जाएगा।
 

साथ ही इन योजनाओं के क्रियांवयन की कैसे पहले से तैयारी की जाय और योजनाएं सही तरीके से लागू हुई हैं, उसका जनता को लाभ मिल रहा है या नहीं इसका फालोअप करने की विधि भी सांसदों को बताई जाएगी। सूत्र बताते हैं कि सांसदों को सभी योजनाओं के बारे में बारीकी से जानकारी रखनी होगी। क्योंकि उन्हें योजनाओं के बारे में जनता को सहजता से समझाने की जिम्मेदारी निभानी है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री का प्रस्ताव, मंत्रियों को लालबत्ती नहीं!

सांसदों को न केवल योजनाओं को कंठस्थ करना पड़ेगा, बल्कि उसे लागू कराने से लेकर लाभ मिलने तक नजर रखनी होगी। यह कार्यशाला 19 अप्रैल को संसदीय सौंध में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। जिसमें इन योजनाओं की जानकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा प्रमुख मंत्री देंगे। कुछ खास विशेषज्ञों बुलाए गए हैं। जो सांसदों को योजनाओं का तकनीकी पक्ष समझाएंगे। 
नीचे की स्लाइड्स में  जानिए, पीए भी किए जाएंगे अपडेट  -    
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: