दुनिया के सबसे ताकतवर सिख हैं मनमोहन सिंह

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दुनिया के 100 सबसे शक्तिशाली सिखों की सूची में शीर्ष पर रखा गया है।;

Update:2013-11-11 14:42 IST
दुनिया के सबसे ताकतवर सिख हैं मनमोहन सिंह
  • whatsapp icon

लंदन। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दुनिया के 100 सबसे शक्तिशाली सिखों की सूची में शीर्ष पर रखा गया है। सिख डायरेक्टरी नामक संस्था ने पहले वार्षिक प्रकाशन ‘सिख 100’ में प्रधानमंत्री को सबसे ऊपर रखा है। यह सूची सबसे प्रभावशाली समकालीन सिखों की है। इसमें कहा गया है कि 81 वर्षीय सिंह ‘एक विचारक और विद्वान के तौर पर बहुत प्रतिष्ठित हैं।’ सिंह का परिचय देते हुए कहा गया है, ‘उन्हें काम के प्रति उनकी लगन और शैक्षणिक दृष्टिकोण के साथ उनकी पहुंच एवं विनम्र व्यवहार लिए काफी सम्मान दिया जाता है।’ बीती रात जारी इस सूची में योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया (69) को दूसरा सबसे ताकतवर सिख बताया गया है। र्शी अकाल तख्त साहिब के मौजूदा प्रमुख जत्थेदार सिंह साहिब गियानी गुरबचन सिंह को सूची में तीसरा स्थान दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को चौथा सबसे ताकतवर सिख करार दिया गया है। मास्टरकार्ड वल्र्डवाइड के अध्यक्ष एवं सीईओ अजयपाल सिंह बग्गा को सूची में आठवें और ब्रिटेन में रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्यायाधीश रूबिंदर सिंह को नौंवे स्थान पर रखा गया है।

 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: