मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने की परियोजना, 2026 तक टाल दी गई
मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने की परियोजना अब 2024 से शुरू नहीं होगी। उसे दो वर्ष आगे यानी 2026 तक के लिए टाल दिया गया है।;

वाशिंगटन. मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने की परियोजना अब 2024 से शुरू नहीं होगी। उसे दो वर्ष आगे यानी 2026 तक के लिए टाल दिया गया है। परियोजना के तहत चार लोगों की एक टीम को लाल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने के लिए छोड़ कर आना है। इसके बाद हर दो वर्ष पर इतने ही लोगों को वहां छोड़ कर आना है।
भारत के मंगलयान ने पूरा किया 6 महीने का सफर, भारत ने रचा इतिहास और दुनिया में बढ़ा मान
दिलचस्प बात यह है कि मंगल ग्रह पर बसने के इच्छुक जिन सौ लोगों के बीच अंतिम होड़ है, उनमें तीन भारतीय भी शामिल हैं। लाल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने की परियोजना पर काम कर रही कंपनी के सीईओ बैस लैंसडॉर्प के अनुसार, परियोजना में निवेश की कमी से 2018 में मंगल ग्रह पर एडवांस में भेजे जाने वाले रोबोटिक मिशन का काम धीमा गति से चल रहा है। इस मिशन के तहत एक लैंडर और आर्बिटर लाल ग्रह पर इंसानी दस्ते से पहले जाएंगे।
21 माह बाद जिंदा लौट आया मरा हुआ पुष्कर, उत्तराखंड त्रासदी में मृत घोषित कर दिया था सरकार ने
नीदरलैंड की गैर लाभकारी कंपनी मार्स वन लाल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने की परियोजना संचालित कर रही है। कंपनी के सीईओ बैस लैंसडॉर्प ने परियोजना को दो साल आगे बढ़ाने की घोषणा की। उनका कहना है कि परियोजना में देरी का निर्णय फंड की कमी के चलते लिया गया है।
एशिया में बढ़ेगी दूध की जबर्दस्त मांग, छह साल में बढ़कर 32 करोड़ टन बढ़ जाएगी मांग
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, तीन भारतीय रहेंगे मंगल पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App