2 घंटे रूकी दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा है मरीज, बीएचयू में हुआ इलाज

22 साल के इस युवक के पूरे शरीर में सूजन थी।;

Update:2015-02-22 00:00 IST
2 घंटे रूकी दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा है मरीज, बीएचयू में हुआ इलाज
  • whatsapp icon

वाराणसी. इंसान की धड़कन अगर बंद हो जाए तो उसकी मौत हो जाती है, लेकिन बीएचयू के डॉक्टरों ने मरीज की जान बचाने के लिए जानबूझकर उसके दिल की धड़कन दो घंटे तक रोक दी और वह मरीज की जान बचाने में सफल रहे। दरअसल, बीएचयू में भर्तीं एक युवक को ट्यूबरकुलर कन्सट्रक्टिव पेरिकार्डाइटिस और आस्टियम सेकोन्डम एएसडी बीमारियां थीं। 

ये भी पढ़ेंः न्‍यूटन से पहले आर्यभट्ट को थी गुरुत्‍वाकर्षण की जानकारी, वेदों में है चांद से जुड़े तथ्‍य
 
एक समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, इस जटिल बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टरों ने आठ घंटे तक ऑप्रेशन किया। इस ऑप्रेशन में टोटल सर्कुलेटरी अरेस्ट नामक एक विशेष तकनीक का प्रयोग किया कर पूरे शरीर के तापमान को 20 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा किया गया, जो शरीर के सामान्य तापमान से 17 डिग्री सेल्सियस कम है। इस दौरान पूरे शरीर में खून का प्रवाह बंद करने के साथ हृदय, दिमाग और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को विशेष तकनीक की सहायता से सुरक्षित रखा गया।
 
ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे से चीन को दिक्‍कत, भारत के राजदूत को किया तलब
 
22 साल के इस युवक के पूरे शरीर में सूजन थी। जरा सी मेहनत करने पर उसकी सांस फूलने लगती। इसके दिल को घेरने वाली भित्तीयां, जिसे पेरिकार्डियम कहते हैं वह मोटी हो गई थी और जन्म से ही उसके हृदय के उपरी भाग में एक छेद था जिसे एएसडी कहते हैं। दिल में कई बीमारियों के लिए हुए इस ऑपरेशन में लो फ्लो कार्डियोपल्मनरी बाईपास और टोटल सर्कुलेटरी का प्रयोग पहली बार किया गया है। इस ऑप्रेशन का आंशिक खर्च मुख्यमंत्री सहायता कोश से दिया गया था। 
 
ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर के डोडा और कुपवाड़ा में आतंकी ठिकानों से मिला हथियारों का जखीरा
 
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -   
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर- 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: