रामायण के पात्रों पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली, दो यू-ट्यूब चैनलों पर केस

सोनीपत के वेस्ट रामनगर के रहने वाले व्यक्ति ने एसपी को शिकायत देकर दो यू-ट्यूब चैनलों पर धार्मिक भावना भडक़ाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने रामायण धारावाहिक के पात्रों को लेकर आपत्तिजनक कार्यक्रम पोस्ट किया है।;

Update:2021-03-11 15:53 IST
रामायण के पात्रों पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली, दो यू-ट्यूब चैनलों पर केस
  • whatsapp icon

सोनीपत। शहर के वेस्ट रामनगर के रहने वाले व्यक्ति ने एसपी को शिकायत देकर दो यू-ट्यूब चैनलों पर धार्मिक भावना भडक़ाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने रामायण धारावाहिक के पात्रों को लेकर आपत्तिजनक कार्यक्रम पोस्ट किया है। सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर डीएसपी से जांच कराने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रामायण धारावाहिक को लोग धार्मिक आस्था के साथ देखते हैं। इसके पात्रों के लिए भी लोगों में सम्मान है। दो यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से रामायण के पात्रों के नाम से अश्लीलता व आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही है। रामायण के एपीसोड में पात्रों की आवाज को डब कर दिया गया है। उनकी आवाज के साथ अश्लील संवाद जोड़ दिए गए हैं। इन यू-ट्यूब चैनल का नाम भी भक्तिभाव को अश्लीलता के साथ जोड़कऱ दिया गया है। वेस्ट रामनगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रमेश जांगड़ा ने इसकी शिकायत एसपी को दी थी। उन्होंने चैनल पर प्रसारित रामायण के एपीसोड के स्क्रीन शार्ट भी प्रस्तुत किए। एसपी ने इसकी जांव डीएसपी सिटी डा. रविंद्र कुमार से कराई थी। उनकी शुरुआती जांच में प्रसारण आपत्तिजनक मिला। जिस पर उनके कार्यालय से मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Tags:    

Similar News