लॉकडाउन के पक्ष में नहीं टीएस सिंहदेव, प्रतिदिन 12,000 टेस्ट का बनाया लक्ष्य
उन्होंने कहा कि- लॉकडाउन कोई स्थायी हल नहीं है। तात्कालिक संसाधनों के तहत लॉकडाउन किया गया था। पढ़िए पूरी खबर-;

रायपुर। कोरोना वायरस के संर्मन के चलते लॉकडाउन किये जाने के मामले में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। टीएस सिंहदेव ने इस मामले में कहा है कि- 'स्वास्थ्य विभाग लॉकडाउन का प्रस्ताव नहीं देगा।'
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि- लॉकडाउन कोई स्थायी हल नहीं है। तात्कालिक संसाधनों के तहत लॉकडाउन किया गया था। हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है।
वहीं उन्होंने कोविड-19 से बचाव को लेकर कहा कि प्रतिदिन होने वाले टेस्ट की संख्या बढ़ाए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। प्रतिदिन 12,000 टेस्ट का लक्ष्य तय किया गया है। इसके अलावा टेस्ट और परिणाम के बीच लगने वाले समय क अंतर को भी कम करने का लक्ष्य बनाया गया है। टेस्ट बढ़ाए जाने से स्थिति और स्पष्ट होगी।
राजस्थान के सियासी संकट पर बोले टीएस सिंहदेव
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार की सत्ता संकट में नजर आ रही है। इससे संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा- 'राजस्थान में समय पर सब बेहतर हो जाएगा, छत्तीसगढ़ ना तो मध्यप्रदेश है ना ही राजस्थान, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया हैं और रहेंगे। यहां किसी प्रकार की कोई संभावना नहीं है।'