एक्स बायफ्रेंड ने की छेड़खानी : बीच सड़क करने लगा अश्लील हरकत, लड़की के शोर मचाने पर भागा आरोपी पकड़ा गया

लड़की ने आरोपी से ब्रेकअप कर लिया और उससे मिलना-जुलना और बातचीत बंद कर दी। इसके बाद भी वह लगातार युवती के पीछे पड़ा था और उसका पीछा करता था। साथ ही उसके मोबाइल पर मैसेज कर उसे परेशान भी करता था। पढ़िए पूरी खबर..;

Update:2022-12-06 06:42 IST
एक्स बायफ्रेंड ने की छेड़खानी : बीच सड़क करने लगा अश्लील हरकत, लड़की के शोर मचाने पर भागा आरोपी पकड़ा गया
  • whatsapp icon

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से पूर्व प्रेमिका से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि, उसने अपने प्रेमी से ब्रेकअप कर लिया और उससे बातचीत भी बंद कर दी है। इसके बाद भी वह उसे मैसेज कर परेशान करता था और उसका पीछा करता था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम विकास कौशिक बताया जा रहा है। 26 वर्षीय विकास ग्राम छतौना का निवासी है। उसकी पास के ही गांव की 21 वर्षीय युवती से दोस्ती थी। दोनों आपस में बातचीत करते थे। इस दौरान उनके बीच अफेयर हो गया। इसके बाद लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया और उससे मिलना-जुलना और बातचीत बंद कर दी। इसके बाद भी वह लगातार युवती के पीछे पड़ा था और उसका पीछा करता था। साथ ही उसके मोबाइल पर मैसेज कर उसे परेशान भी करता था। युवती आरोपी की इन हरकतों से परेशान हो चुकी थी।

मौके से फरार हुआ आरोपी

बीते रविवार को लड़की अपने गांव से कुछ दूर नयापारा चौक में सामान लेने गई थी। वह सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इस दौरान मौकापरस्त युवक उसका पीछा करते हुए, वहां पहुंच गया और उससे जबरदस्ती बात करने की कोशिश करने लगा। युवती के मना करने पर उसने हाथ पकड़ लिया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसकी हरकतों को देखकर घबराई युवती शोर मचाने लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद युवती अपने घर गई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद युवती ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर, मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: