बिल गेट्स लगातार 21 वें साल भी दुनिया के सबसे अमीर, जानिए अमीरों की सूची कितनी है लंबी

इनमें व्हाट्सऐप के सह संस्थापक जैन कूम शा 62वें स्थान पर रहे।;

Update:2014-10-01 00:00 IST
बिल गेट्स लगातार 21 वें साल भी दुनिया के सबसे अमीर, जानिए अमीरों की सूची कितनी है लंबी
  • whatsapp icon

न्यूयार्क. माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स लगातार 21वें साल फोर्ब्स की 400 सबसे अमीर अमेरिकियों की सूची में अव्वल नंबर पर हैं। फार्ब्स द्वारा जारी 2014 की सूची में कोई ज्यादा उल्टफेर नहीं हुआ है। इससे जाहिर होता है कि अमीर और अमीर हुए है। खास कर अमेरिकी शेयर बाजार में सुधर की बदौलत इस सूची में दर्ज अमीरों की संयुक्त संपत्ति एक वर्ष के दौरान 270 अरब डालर बढ़कर 2,290 अरब डालर हो गई। 

फोर्ब्स ने कहा है, शेयर बाजार में उछाल से अमेरिका के अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। गेट्स की शुद्ध व्यवक्तिगत सम्पत्ति बढ़कर 81 अरब डालर हो गयी जो 2013 के मुकाबले नौ अरब डालर अधिक है। बर्कशायर हैथवे इंक के प्रमुख और वर्चित निवेशक वारेन बफे 67 अरब डालर के साथ सूची में दूसरे और ओरैकल कार्प के सह संस्थापक लैरी एलिसन भी 50 अरब डालर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कोच इंडस्ट्रीज इंक के सह-संस्थापक चार्ल्स एवं डेविड कोच 42-42 अरब डालर के साथ चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में 27 नए सदस्य हैं। इनमें व्हाट्सऐप के सह संस्थापक जैन कूम शा 62वें स्थान पर रहे। 

फेसबुक ने फरवरी में मोबाइल मेसेजिंग ऐप्लिकेशन कंपनी को 19 अरब डालर में खरीदने की घोषणा की थी। संपत्ति बढ़ने के मामले में सूची में 11 नंबर पर रखे गए फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग है। उनकी सम्पत्ति पिछले साल के मुकाबले 15 अरब डालर बढ़कर 34 अरब डालर हो गई। अमेरिका में वित्तीय संकट के बाद अमीरों की बाजार में हैसियत और उनके तथा आम आदमी के बीच का फासला बढ़ा है। इस सूची में भारतीय मूल के पांच अमेरिकी नागरिकों के नाम भी है। इनमें आऊटसोर्सिंग कंपनी सिंटेल के भरत देसाई, नये नये उद्यम खड़ा करने वाले उद्यमी जॉन कपूर, सिंफनी टेक्नोलाजी के संस्थापक रोमेश वाधवानी, निवेशक कवितार्क राम श्रीराम, वेंचर कैपिटलिस्ट विनोद खोसला - का भी नाम हैं।  

नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, बिल गेट्स और वारेन बफे की संपत्ति के बारे में -  
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर- 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: