हत्या और अपहरण के मामले में अनंत सिंह गिरफ्तार, जेडीयू में विधायक है अनंत सिंह

पुलिस ने अनंत सिंह के घर से एके-47 और एके-56 जब्त की है;

Update:2015-06-25 08:32 IST
हत्या और अपहरण के मामले में अनंत सिंह गिरफ्तार, जेडीयू में विधायक है अनंत सिंह
  • whatsapp icon
पटना. पटना में जेडीयू विधायक अनंत सिंह को हत्या और अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के लिए सुपारी देने के आरोप में अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया है।

 

आपको बता दें कि पहले पटना पुलिस ने बुधवार को चार घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद जेडीयू विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने अनंत सिंह के घर से एके-47 और एके-56 जब्त की है। सूत्रों के मुताबिक बिहटा के राजू सिंह अपहरण कांड में अनंत सिंह को उन्हें अभी हिरासत में लिया गया है।

 

इससे पहले बुधवार की दोपहर पुलिस मुख्यालय के एडीजी सुनील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया था कि अनंत सिंह के खिलाफ बाढ़ के चार लोगों के अपहरण और इनमें एक की हत्या मामले में कोई भी सुराग मिलता है तो कार्रवाई निश्चित होगी।   चार घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद जेडीयू विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार किया।

 

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने अनंत सिंह के घर से एके-47 और एके-56 जब्त की है। वहीं, पटना के एसएसपी विकास वैभव ने कहा कि अनंत सिंह के घर से खून में सने कपड़े और 6 खाली मैगजीन मिली हैं। इनसे डीएनए जांच करवाई जाएगी ।

इस मामले में विधायक का नाम आने के बारे में पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र राणा ने मोतिहारी के एसएसपी का पदभार संभालने से ठीक पहले जानकारी दी है। राणा का तबादला सोमवार रात हुए मामूली फेरबदल में मोतिहारी कर दिया गया है। उनकी जगह पटना में विकास वैभव को लाया गया है

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: