ग्लासगो कॉमनवेल्थ में भारत की सुनहरी शुरुआत, दो गोल्ड सहित कुल सात पदकों पर किया कब्जा

जूडो में नवजोत चाना और सुशीला लिकमाबाम ने फाइनल में जगह पक्की करने के साथ ही देश के लिए मेडल भी पक्का कर लिया।;

Update:2014-07-25 00:00 IST
ग्लासगो कॉमनवेल्थ में भारत की सुनहरी शुरुआत, दो गोल्ड सहित कुल सात पदकों पर किया कब्जा
  • whatsapp icon
ग्लासगो. 20वें कॉमनवेल्थ खेलों का पहला दिन भारत के लिए एक साथ कई खुशियां लेकर आया। प्रतियोगिता के पहले ही दिन भारत ने पदकों का खाता खोल लिया। एक स्वर्ण और तीन रजत और एक कांस्य सहित सात पदक जीत कर भारत मेडल टेली में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। 48 किलोग्राम महिला वर्ग में खुमुकचम चानू ने 173 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक दिलाई। जबकि इसी स्पर्धा में एम चानू ने 170 किलो उठा रजत पदक जीत कर भारत के खेमे में नया जोश भर दिया है। 52 किलोग्राम महिला जूडो में कल्पना थाउदम ने ब्रॉज जीतकर भारत को एक और पदक दिलाया।
 
इसके अलावा जूडो मुकाबले में नवजोत चाना 60 किलोग्राम(पुरूष) और सुशीला लिकमाबाम 48 किलोग्राम(महिला) ने फाइनल में जगह पक्की करने के साथ ही देश के लिए मेडल भी पक्का कर लिया। इनके अलावा मंजीत नंदल ने भी रेपशाज मैच में कैमरून के नामा इटोगा को हराया और अब नंदल को ब्रॉन्ज के लिए खेलना होगा। कल्पना थोडम ने भी रेपशाज मैच में जीत दर्ज कर मेडल की उम्मीद बरकरार रखी है। जूडो में मेडल मुकाबले गुरुवार की ही रात 10.30 बजे से होने हैं।
 
इंग्लैंड की टीम ने अब तक छह गोल्ड, छह सिल्वर, तीन ब्रॉज सहित कुल पंद्रह पदक जीते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने कुल 14 पदक जीते हैं।
 
इसके अलावा गुरुवार को हुए बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्क्वॉश, हॉकी और वेटलिफ्टिंग के प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। इस महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता का 19वां संस्करण 2010 में दिल्ली में हुआ था जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। पहले दिन भारतीय टीम उसे दोहराती नजर आ रही है। 
 
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, भारतीय टीम का अन्य स्पर्धाओं में अब तक का प्रदर्शन-  
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर- 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: