टीम मनोहर का सदन में बेहतर प्रदर्शन, वाकपटुता में भी मंत्रीमंडल की बल्ले-बल्ले

स्वास्थ्य मंत्री और हरफनमौला विधायक अनिल विज ने सदन के अंदर पुराने तेवर दिखाये।;

Update:2014-11-07 00:00 IST
टीम मनोहर का सदन में बेहतर प्रदर्शन, वाकपटुता में भी मंत्रीमंडल की बल्ले-बल्ले
  • whatsapp icon
चंडीगढ़. सूबे की 13वीं विधानसभा कई मायनों में अहम साबित होने जा रही है। इस बार तीन दिनों के सत्र के दौरान इस बात की झलक सदन के अंदर और बाहर दिखायी दी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल की टीम में नवरत्नों की कमी नहीं है। इसीलिए शायद शुरुआती दौर में नौ लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। सदन में पहली बार जीतकर पहुंचे व मुख्यमंत्री बने मनोहरलाल ने राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर दूसरे दिन अपनी बात रखी, तो विपक्षी भी कायल हो गए। कांग्रेसी वरिष्ठ विधायकों ने तो सीएम की सदन के अंदर ही चर्चा की। दूसरी तरफ विपक्ष में भी जिन लोगों को जनता ने चुनकर भेजा है, उनके पास भी खासी योग्यता व अनुभव है। सदन का समय बर्बाद करने वाले कुछ विधायकों को जनता ने पटखनी दे दी है।
 
इस क्रम में बात सत्तापक्ष की करें तो सदन के तीन दिनों के दौरान राज्य के नए शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने विपक्ष को करारे जवाब दिये। हास्य विनोद के मामले में भी शर्मा ने सदन के अंदर ठहाके लगवाए। राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी सदन में चल रहे हंगामे के दौरान कांग्रेसी नेताओं को करारे जवाब दिये, बेबाकी के साथ में कांग्रेस पर व्यंग्य भी किये। सदन के नेता जहां घिरने लगते थे, वहां पर बचाव भी किया।
 
स्वास्थ्य मंत्री और हरफनमौला विधायक अनिल विज ने सदन के अंदर पुराने तेवर दिखाये। साथ ही पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, निवर्तमान सीएम को अपनी पूर्व घोषणाओं के बारे में याद दिलाया। विज के इस कथन पर सदन में खूब देर तक ठहाके लगे। विज बोले पहले ही बोल दिया था, हम सत्तापक्ष की बेंचों पर होंगे। इसी तरह से सदन के पुराने अनुभव के साथ में मंत्री कविता जैन ने भी अपने विधायकों का साथ दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे ओपी धनखड़, नरबीर सिंह और बिक्रम सिंह कृष्ण कुमार ने भी बेहतर जवाब दिये।
 
जहां-जहां पर जरूरत हुई मंत्रियों में से करण देव कांबोज भी खड़े हुए। इतना ही नहीं, भाजपा के अन्य विधायकों प्रेमलता चौधरी, सीमा त्रिखा, लतिका शर्मा ने भी सत्तापक्ष की ओर से पहले ही सत्र में आवाज बुलंद की। सदन के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने भी सदन के अंदर पहले दिन लचीला रवैया अपनाकर विपक्ष को भी खूब बोलने का मौका दिया। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्होंने अपने और विपक्षी विधायकों को बैठने के निर्देश भी जारी किये।
 
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, झलका अभय का भाजपा प्रेम-     
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर- 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: