सीएम मनोहर लाल ने फार्म-सी लॉन्च किया, कैबिनेट के अन्य फैसले भी हुए लागू

व्यापारियों के लिए अंतरराज्यीय लेन देन के निर्धारित सी फार्म को ऑनलाइन किया है।;

Updated On 2015-06-02 00:00:00 IST
सीएम मनोहर लाल ने फार्म-सी लॉन्च किया, कैबिनेट के अन्य फैसले भी हुए लागू
  • whatsapp icon
चंडीगढ़. हरियाणा के वित्त एवं आबकारी मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों को सत्ता बदलो और व्यवस्था हम बदलेंगे के अनुरूप पिछले सात महीनों में प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से भ्रष्टद्दाचार मुक्त सुशासन देने की पहल की है और इसी कड़ी में सोमवार को व्यापारियों के लिए अंतरराज्यीय लेन देन के निर्धारित सी फार्म को ऑनलाइन किया है। कैप्टन अभिमन्यु यहां हरियाणा निवास में आयोजित आबकारी एवं कराधान विभाग के सी फार्म ऑन लाइन करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी आभार व्यक्त किया जिनके मार्गदर्शन व दिशानिर्देशानुसार सरकारी कार्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी के अधिक से अधिक उपयोग पर बल दिया जा रहा है। चाहे वह ई-रजिस्ट्री, सीएम विंडो, सी एम पोर्टल, ई-स्टैम्पिंग का मुद्दा हो या सरकारी कर्मचारियों के बायोमीट्रिक उपस्थिति या अन्य ई-सेवाएं हों। आबकारी एवं कराधान विभाग में कम्प्यूटरीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है और एक महीने में इस कार्य को पूरा करने के विशेष कदम उठाए जाएंगे। 
 
बल्लभगढ़ दंगे में दर्ज हुई FIR, 2000 लोगों ने किया था तलवार-कुल्हाड़ी व पिस्‍तौल से हमला
 
प्रदेश सरकार ने पुलिस में पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया लागू करने का दावा करते हुए सोमवार को पुलिस भर्ती बोर्ड को भंग कर दिया है। अब हरियाणा कर्मचारी आयोग भर्ती प्रक्रिया देखेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रीमंडल की बैठक में इस मुहर लगा दी गई है। कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय में इसका गठन किया गया था। सरकार ने कहा कि भर्तीबोर्ड को भंग करने का उद्देश्य प्रदेश में पारदर्शी सुशासन लाना है। अब हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन करेगा भर्तीके जरिये भर्ती की जाएगी। गड़बड़ी की कोईआशंका नहीं रहेगी।
 
सीएम खट्टर ने की घोषणा, सफाई करो और पांच लाख लो 
 
प्रदेश सरकार ने हरियाणा बोर्ड के स्कूलों में अब सेमेस्टर सिस्टम को खत्म कर दिया। नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में इसी सत्र और अन्य कक्षाओं में अगले साल से यह व्यवस्था लागू मानी जाएगी। इसकी मंजूरी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दे दी है। अब कक्षा नौवीं से बारहवीं तक सेमेस्टर प्रणाली खत्म हो जाएगी।हालांकि, 10वीं व 12वीं कक्षाओं के लिए इस साल सेमेस्टर प्रणाली जारी रहेगी क्योंकि विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए नौवीं व 11वीं में सेमेस्टर प्रणाली के अनुरूप अध्ययन किया है। नए सत्र में नौवीं और ग्यारवीं कक्षाओं का सेमेस्टर समाप्त किया जाएगा।  हालांकि, 10वीं व 12वीं कक्षाओं के लिए इस साल सेमेस्टर प्रणाली जारी रहेगी क्योंकि विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए नौवीं व 11वीं में सेमेस्टर प्रणाली के अनुरूप अध्ययन किया है। नए सत्र में नौवीं और ग्यारवीं कक्षाओं का सेमेस्टर समाप्त किया जाएगा। 
 
 
नीचे की स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें -     

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: