HBSE 10TH Result 2019 जारी, 500 में से 497 अंक लाने 4 छात्र रहे टॉप पर, 57.39% छात्र सफल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे दसवीं के प​रीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी हुआ। इस साल दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 4 विद्यार्थियों ने टॉप किया है।;

Update:2019-05-17 12:41 IST
HBSE 10TH Result 2019 जारी, 500 में से 497 अंक लाने 4 छात्र रहे टॉप पर, 57.39% छात्र सफल
  • whatsapp icon

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे दसवीं के प​रीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी हुआ। इस साल दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 4 विद्यार्थियों ने टॉप किया है।

इन चारों ने 500 में से 497 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया है। पहले स्थान पर रहने वाले छात्रों में झज्जर के हिमांशु, पानीपत से संजू, कैथल की ईशा देवी, जींद की शालिनी शामिल हैं।

वहीं, दूसरे स्थान पर चार छात्राओं ने 496 अंक हासिल किए हैं। इसमें हिसार की निधि, फतेहाबाद की रितिका, पानीपत की तन्नू और सिरसा की दिव्या शामिल है।

तीसरे स्थान पर 8 विद्यार्थी हैं, इन्होंने 495 अंक हासिल किए हैं। इसमें जींद की एकता, सिरसा की मुस्कान, पानीपत का साहिल भारद्वाज, जींद की छाया और अंशु, हिसार की पूजा देवी, सोनीपत का शुभांश कुमार ओझा और फतेहाबाद की निधि शामिल है।

वहीं इस बार पास छात्रों का प्रतिशत पिछले वर्ष के मुताबिक कुछ अधिक 57.39 प्रतिशत रहा। जबकि वर्ष 2018 में 51.15 प्रतिशत छात्रों ने उत्तीर्ण की थी। जिसमें पास होने वाली लड़कियों का प्रतिशत 55.34 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 47.61 ही था।

इस साल 10वीं कक्षा में कुल तीन लाख 64 हजार 967 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं पिछले साल 2018 में लगभग 3,64,800 छात्रों ने परीक्षा दी थी। 10वीं की परीक्षा 8 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी।

10वीं का रिजल्ट जारी करने से पहले हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम 15 मई को जारी कर चुका है। 2018 में हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी थी। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा संचालित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हर साल करीब 6 लाख विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कराते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- परीक्षा परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।

- जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

- परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करें।

- एक प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

यह चेक करें अपना रिजल्ट

- आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in

- आधिकारिक वेबसाइट www.indiaresults.com एवं मोबाइल एप्लीकेशन पर भी देख सकते हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News