अनिल विज ने दिया विवादित बयान, कहा- मांग के लिए धर्म परिवर्तन करना उचित नहीं, लोगों ने धर्म के लिए कटवाए सिर

दलितों द्वारा बौद्ध धर्म अपनाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जहां इस बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही तो दूसरी तरफ अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले मंत्री अनिल विज ने अपने बयान से सियासत तेज कर दी है।;

Update:2018-06-05 18:28 IST
अनिल विज ने दिया विवादित बयान, कहा- मांग के लिए धर्म परिवर्तन करना उचित नहीं, लोगों ने धर्म के लिए कटवाए सिर
  • whatsapp icon

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार अनिल विज ने दलितों के बौद्ध धर्म अपनाने पर आपत्ति जताई।

अनित विज ने कहा कि एक तरफ लोगों ने अपने धर्म के लिए सिर तक कटवा दिये थे, लेकिन अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग अपनी मांगों को लेकर धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। जो कि किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता। 

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि किसी भी मांग का पूरा ना होने पर धर्म परिवर्तन करना उचित तरीका नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हर किसी को अपने धर्म के साथ खड़ा होना चाहिए। 

अनिल विज ने कहा कि अगर उन्हें (दलितों) कोई समस्या थी तो हम समाधान की तलाश कर सकते थे। हमारी उनसे कुछ मांगों पर सहमति भी हुई थी। उन्होंने कहा कि किसी से बात मनमाने का यह तरीका सही नहीं है। 

आपको बता दे हरियाणा जिंद में दलित पिछले 113 दिनों से धरने पर हैं। दलित समुदाय के लोग झांसा गैंगरेप को लेकर धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि झांसा केस की सीबीआई जांच कराई जाए।

दलित अपनी कुछ और मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। दलित समाज का दल अपनी मांगों को लेकर कई बार मुख्यमंत्री से भी मिल चुका है। सरकार द्वारा कुछ एक्शन ना लिए जाने पर दलित समाज के 120 लोगों ने दिल्ली जाकर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जहां इस बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News