INDvsSA: भारत की लड़खड़ाई पारी को मिला रहाणे का सहारा

रहाणे अब इस सीरीज में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।;

Update:2015-12-03 00:00 IST
INDvsSA: भारत की लड़खड़ाई पारी को मिला रहाणे का सहारा
  • whatsapp icon
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर अजिंक्य रहाणे ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत की लड़खड़ाई पारी को संभाल लिया। खराब रौशनी के कारण 6 ओवर पहले दिन का खेल खत्म किया गया। खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए। अजिंक्य रहाणे (89) और आर अश्विन (6) नाबाद लौटे। रहाणे अब इस सीरीज में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने अपने 100वें टेस्ट में 85 रन बनाए थे।
 
इसे भी पढ़ेंः MATCH: अमित मिश्रा बोले, स्पिनरों को प्रदर्शन के हिसाब से नहीं मिला श्रेय
 
रहाणे ने अपने करियर का आठवां और देश में पहला अर्धशतक लगाते हुए भारत को मजबूती प्रदान की। रहाणे ने अपनी 155 गेंदों की पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। रहाणे ने विराट कोहली (44) के साथ चौथे विकेट के लिए 70, रवींद्र जडेजा (24) के साथ सातवें विकेट के लिए 59 और रवीचंद्रन अश्विन (नाबाद 6) के साथ आठवें विकेट के लिए 33 रनों की नाबाद साझेदारी की।
 
इसे भी पढ़ेंः नागपुर टेस्‍ट पर हुआ विवाद, आईसीसी ने पिच को ‘खराब'' करार दिया
 
भारतीय पारी के 30वें ओवर में क्रिज पर पहुंचे रहाणे ने अपने साथियों की उलट जिम्मेदारी भरी पारी खेली और टीम को पहले दिन ही ऑलआउट होने से बचा लिया। वैसे खराब रोशनी के कारण कोटला में 84 ओवरों का ही खेल हो सका। भारत ने 2.75 के औसत से रन बटोरे। यह इस सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
 
साउथ अफ्रीका की ओर से इस सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे ऑफ ब्रेक गेंदबाज डेन पीड ने चार सफलता हासिल की है जबकि केल एबॉट को तीन विकेट मिले हैं।
 
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां- 
br data-type="_moz" />
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: