फेसबुक पर अगर किसी की बात ना आए पसंद तो दबांए डिस्लाइक बटन
फेसबुक ने अपने मैसेंजर एप्लीकेशन में स्टीकर के साथ अब डिस्लाइक बटन को भी जोड़ दिया है।;

नई दिल्ली. फेसबुक पर अगर आप के किसी की फोटो या स्टेट्स पसंद आते हैं तो आप उन्हें लाइक की बटन दबाकर तारीफ कर देते हैं पर अगर फेसबुक पर कोई चीज पसंद नहीं आई तो आप उसे डिस्लाइक नहीं कर सकते हैं। इसी लिए अब फेसबुक अपनी साइट में डिस्लाइक की बटन जोड़ने की सोच रहा है।
हालांकि फेसबुक ने अपने मैसेंजर एप्लीकेशन में स्टीकर के साथ अब डिस्लाइक बटन को भी जोड़ दिया है, फेसबुक डिस्लाइक बटन का प्रयोग डेस्कटॉप और मोबाइल में फेसबुक प्रयोग करने वाले कर सकेंगे। हालाकि डिस्लाइक के अलावा मैसेंजर में कई दूसरे स्टीकर भी उपलब्ध हैं। इसके लिए यूजर को मैसेंजर के स्टीकर स्टोर में जाकर स्टीकर को लाइव करना होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App