सुशांत सिंह राजपूत की परेशानी

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब एक्टिव रहते हैं। इसके जरिए खुद का प्रमोशन करते हैं, चर्चा में बने रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत भी ऐसे ही स्टार हैं, जो सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब एक्टिव रहते हैं।

Updated On 2018-09-30 00:48:00 IST
सुशांत सिंह राजपूत की परेशानी
  • whatsapp icon

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब एक्टिव रहते हैं। इसके जरिए खुद का प्रमोशन करते हैं, चर्चा में बने रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत भी ऐसे ही स्टार हैं, जो सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब एक्टिव रहते हैं। इसके जरिए अपने फैंस को जवाब भी देते हैं, उनसे बातचीत भी करते हैं। पिछले दिनों सुनने में आया कि सुशांत का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया। इससे सुशांत परेशान हो गए। सूत्रों की माने तो कुछ स्टार सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की बात कहकर भी पब्लिसिटी हासिल करते हैं। इससे वह चर्चा में आ जाते हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत भी तो अपनी फिल्मों की वजह से इन दिनों चर्चा में नहीं हैं। एक साल पहले वह अभिषेक कपूर की आगामी फिल्म ‘केदारनाथ’ में सारा अली खान के अपोजिट साइन किए गए थे, लेकिन यह फिल्म शुरू होकर फिर बंद पड़ी थी, अब फिर से रिवाइव हुई है। इस वजह से अभिषेक कपूर ने अपनी स्टारकास्ट को फिल्म के बारे में कुछ भी कहने से मना किया है। सुशांत की बाकी फिल्में भी अभी शुरू ही हुई हैं, ऐसे में सुशांत के पास लाइमलाइट में रहने का कोई ऑप्शन नहीं है।तो क्या सुशांत, सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने वाला मामला सच है!

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: