₹30,000 करोड़ संपत्ति विवाद में नया मोड़: प्रिया सचदेव ने कोर्ट में मांगी संजय-करिश्मा कपूर की तलाक की फाइलें

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की वसीयत विवाद को लेकर अब नया मोड़ आया है। धोखाधड़ी के आरोपों के बीच उनकी पत्नी प्रिया सचदेव ने सुप्रीम कोर्ट में संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 2016 के तलाक के दस्तावेज़ों की मांग की है।

Updated On 2026-01-16 17:00:00 IST

बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है।

Sunjay Kapur property dispute:  बिजनेसमैन संजय कपूर का जून 2025 में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही उनकी लगभग ₹30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है। अब उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने संजय और करिश्मा कपूर के तलाक के डॉक्यूमेंटे्स की मांग की।

संजय और करिश्मा कपूर के दो बच्चे- समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने दिवंगत पिता की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर उनकी वसीयत हड़पने का आरोप लगाया था। इसे बाद से ही मामला कोर्ट में चल रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया सचदेव ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिया सचदेव ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 2016 के तलाक के दस्तावेज़ों की फाइलों की मांग की है ताकि वह यह जान सकें कि उनके दिवंगत पति ने तलाक के समय वित्तीय और बच्चों की कस्टडी के संबंध में क्या निर्णय लिया था।

इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस ए. एस. चंदुरकर की बेंच करेगी और यह तय करेगी कि क्या ये संवेदनशील दस्तावेज़ प्रिया सचदेव को उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

बताते चलें, करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी और उनका तलाक 2016 में हो गया था। प्रिया सचदेव संजय की तीसरी पत्नी हैं।

संजय कपूर की संपत्ति पर विवाद बढ़ता जा रहा है

इसी बीच, संजय कपूर की संपत्ति को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। करिश्मा कपूर और संजय के बच्चों- समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट में प्रिया सचदेव द्वारा दायर वसीयत के डिजिटल सबूतों पर आपत्ति जताई है।

उन्होंने मुद्दा उठाया कि जिस दिन डिजिटल वसीयत साइन किए गए उस दिन उनकी सौतेली मां प्रिया ने 21 मार्च 2025 को गुरुग्राम में होने का दावा किया था, जबकि इलेक्ट्रॉनिक लोकेशन रिकॉर्ड के मुताबिक उनका फोन उसी दिन नई दिल्ली में था। इन सबूतों से यह भी साबित होने की संभावना है कि उस दिन संजय और प्रियंका दोनों दिल्ली में थे, न कि गुरुग्राम में।

इसके अलावा, याचिका में यह भी कहा गया कि करिश्मा कपूर उसी दिन वॉट्सएप के माध्यम से अपने बच्चों की पुर्तगाली नागरिकता से जुड़ी चर्चा कर रही थीं।

Tags:    

Similar News